Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border On OTT: 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले यहां देखें Sunny deol की एपिक वॉर फिल्म, 29 साल पहले हुई थी रिलीज

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 05:01 PM (IST)

    Border On OTT: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'बॉर्डर 2' का बेसब्री से इंताजर किया जा रहा है। अगर आप भी 'बॉर्डर 2' देखने के ल ...और पढ़ें

    29 साल पहले रिलीज हुई थी बॉर्डर

    29 साल पहले रिलीज हुई थी बॉर्डर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर की यादें आज भी उतनी ही ताजा है, इसके गानों से लेकर डायलॉग तक आज भी लोगों के बीच मशहूर है। वहीं अब इसका सीक्वल बॉर्डर 2 भी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाला है। अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो अपनी यादा ताजा करने के लिए 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर देख सकते हैं।

    क्या थी बॉर्डर की कहानी?

    फिल्म बॉर्डर (1997) की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई लोंगेवाला की सच्ची लड़ाई पर आधारित एक एपिक बॉलीवुड वॉर ड्रामा है। यह फिल्म 120 भारतीय सैनिकों की एक छोटी सी कंपनी पर फोकस करती है, जो एक बड़े पाकिस्तानी हमले के खिलाफ अपनी पोस्ट की रक्षा करते हैं। इसमें देशभक्ति, बलिदान और भाईचारे जैसे विषयों को दिखाया गया है। फिल्म में जवान अपनी मातृभूमि के लिए लड़ते हुए अपनी पर्सनल कहानियां शेयर करते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखती है और इमोशनल कर देती है।

    border

    यह भी पढ़ें- Border 2 ने तोड़ दिया Dhurandhar का पहला रिकॉर्ड, आने से पहले सनी देओल की फिल्म ने बजाया डंका

    बॉर्डर 1997 की एक एपिक वॉर फिल्म है, जिसे जे. पी. दत्ता ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित यह फिल्म लोंगेवाला की लड़ाई (1971) की घटनाओं पर आधारित है। इसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, शरबानी मुखर्जी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी ने भी अहम रोल निभाया है। बॉर्डर 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी, इसे 12 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

    border  (3)

    ओटीटी पर कहां देखें बॉर्डर

    बॉर्डर अपनी इमोशनल कहानी, गानों, कास्ट और डायलॉग्स के लिए आज भी खूब पसंद की जाती है। अगर आपने 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर नहीं देखी है, या आप फिर से इसे देखना चाहते हैं तो यह ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। यह फिल्म YouTube पर भी फ्री में उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    बॉर्डर 2 के बारे में

    बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह 1997 की पॉपुलर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फीमेल लीड रोल सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अन्या सिंह ने निभाए हैं।

    border  (2)

    यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने के कारण, फिल्म को लेकर देशभक्ति का जोश और भी ज्यादा होने की उम्मीद है। यह फिल्म आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के बहादुर सैनिकों की कहानियां दिखाएगी।

    यह भी पढ़ें- Border 2 में दिखेगा सनी देओल का घांसू अंदाज, एक्टर ने सेट से शेयर कीं BTS तस्वीरें