Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 ने तोड़ दिया Dhurandhar का पहला रिकॉर्ड, आने से पहले सनी देओल की फिल्म ने बजाया डंका

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 09:00 PM (IST)

    सनी देओल-वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। शेर की तरह बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रहे 'धुरंधर ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 ने धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 ने धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में अभी तक दस्तक दी भी नहीं है, उससे पहले ही फिल्म ने अपना दबदबा बना लिया है। वॉर ड्रामा फिल्म के टीजर से लेकर इसके सभी गानों को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

    बॉर्डर 2 का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस फिल्म को आने में अभी 6 दिन बाकी है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म ने 'धुरंधर' को आंख दिखाते हुए उसका एक रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। बॉर्डर 2 ने धुरंधर के कौन से रिकॉर्ड को 1 दिन में ब्रेक किया है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    बॉर्डर 2 के आगे 'धुरंधर' भी हुआ नतमस्तक

    अब तक हर जगह धुरंधर का ही शोर था। न तो प्रभास 'द राजा साब' के आने से उस क्रेज को खत्म कर पाए और न ही अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस'। हालांकि, अब बॉर्डर 2 से ये उम्मीद है कि ये फिल्म 'धुरंधर' की दीवानगी को कम करके ही मानेगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। 23 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' ने धुरंधर का पहला रिकॉर्ड YOUTUBE पर तोड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 के लिए ट्रोल हो रहे Varun Dhawan, भड़के सुनील शेट्टी ने कहा- 'बुरा-भला कहना और उसे नीचा...'

    सनी देओल और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज किया गया था। इस वॉर ड्रामा फिल्म के ट्रेलर को महज 24 घंटे के अंदर ही 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि धुरंधर के ट्रेलर को 17 मिलियन व्यूज मिले थे। महज 2 दिन के अंदर बॉर्डर 2 को लोगों 4 करोड़ 41 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

    खबरें और भी

    बॉर्डर 2 को देख खड़े हुए फैंस के रोंगटे

    बॉर्डर 2 के ट्रेलर को फैंस कितना प्यार दे रहे हैं, इस बात का अंदाजा आप यूजर्स के कमेंट से लगा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, "बॉर्डर 2 ने तो दिल जीत लिया है, जय हिंद, जय भारत।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लास्ट वाला डायलॉग, पूरा बॉलीवुड एक तरफ और सनी पाजी का एटीट्यूड एक तरफ, देख लेना ये फिल्म बहुत बिजनेस करेगी।"

    border 1

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "सनी देओल की 'गदर 2' के तरह ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होगी, देख लेना।" बॉर्डर गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले यानी कि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म ने धुरंधर के ट्रेलर का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है, अब फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने राकेश रोशन की फिल्म करने से किया था मना, बाद में 90s के इस स्टार के दम पर बनी ब्लॉकबस्टर