Border 2 के लिए ट्रोल हो रहे Varun Dhawan, भड़के सुनील शेट्टी ने कहा- 'बुरा-भला कहना और उसे नीचा...'
बॉर्डर 2 के ट्रेलर और गानें रिलीज होने के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) को काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। अब सुनील शेट्टी ने वरुण को ट्रोल करने वालों पर अप ...और पढ़ें

वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर वरुण धवन पहली बार वॉर ड्रामा में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन ट्रेलर और सॉन्ग रिलीज के बाद से ही एक्टर को भारी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
बॉर्डर 2 की झलक में वरुण धवन का एक्सप्रेशन कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है जिसकी वजह से एक्टर ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने वरुण की ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है।
सुनील शेट्टी बॉर्डर मूवी का हिस्सा रहे हैं, लेकिन वह सीक्वल में नजर नहीं आएंग। हालांकि, उनका बेटा अहान शेट्टी (Ahan Shetty) नेवी ऑफिसर के रूप में बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे।
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर बोले सुनील शेट्टी
बॉर्डर 2 अभी रिलीज नहीं हुई है और पहले से ही वरुण को ट्रोलिंग मिलने लगी है जो सुनील शेट्टी को रास नहीं आ रहा है। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने वरुण का सपोर्ट करते हुए कहा, "क्या किसी ने फिल्म देखी है? किसी ने फिल्म नहीं देखी है। हमने फिल्म की कुछ झलकियां देखी हैं। वरुण धवन फिल्म में कमाल करेंगे, वह शानदार हैं।"
यह भी पढ़ें- Border 2 Trailer Out: सनी पाजी की ललकार, पाकिस्तान में हाहाकार; रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर 2 का ट्रेलर
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "वरुण खुद का किरदार नहीं निभा रहे हैं, वह एक ऐसे सम्मानित ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं जिसने देश के लिए अपनी जान दे दी। इसलिए मुझे लगता है कि बाहर जाकर ऐसी बातें कहने से पहले हमें थोड़ा सोचना चाहिए। आज किसी को बुरा-भला कहना और उसे नीचा दिखाना बहुत आसान है।"
कब रिलीज हो रही बॉर्डर 2?
बता दें कि अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने राकेश रोशन की फिल्म करने से किया था मना, बाद में 90s के इस स्टार के दम पर बनी ब्लॉकबस्टर