यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: बॉक्स पर चमके Kartik Aaryan, 'सिंघम' को चटाई धूल, 12वें दिन किया कमाल
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 12 हॉरर कॉमेडी जॉनर को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर भूल भुलैया 3 ने एक नई उड़ान दे दी है। बॉक्स ऑफ ...और पढ़ें

HighLights
- नहीं थमा भूल भुलैया 3 की कमाई का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 का दबदबा
- मंजुलिका से डर गया सिंघम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म कमाई के रोज नए आंकड़े लिख रही है। दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली ये फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद भी कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। फिल्म का दबदबा कायम है और इसने मल्टीस्टार फिल्म सिंघम अगेन को भी पीछे छोड़ दिया है।
कार्तिक आर्यन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 221 करोड़ रुपये की कमाई की। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म ने 12वें दिन कितने नोट छापे होंगे। इसी के साथ कार्तिक आर्यन के नाम इस फिल्म के जरिए एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ। फिल्म ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस हिसाब से कार्तिक आर्यन के करियर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब उनकी किसी भी फिल्म ने 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ है।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office : मंजुलिका के खौफ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सलमान खान की फिल्म को भी छोड़ा पीछे
.jpg)
कमाई में कितना आया अंतर?
रविवार के मुकाबले मंडे को भले ही फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ रहा लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं डाला। रविवार के कलेक्शन के मुकाबले ये करीब 13 करोड़ कम है। लेकिन वीकेंड की वजह से ये अंतर देखने को मिला। वहीं लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने बारहवें दिन भारत में लगभग 4.25 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म लगातार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को कड़ी टक्कर दे रही है और मैदान में डटकर खड़ी है।
त्योहारी सीजन का मिला भरपूर फायदा
एक अनुमान के अनुसार ये कहा जा सकता है कि भूल भुलैया 3 आने वाले समय में भी अच्छी पकड़ के साथ कारोबार में बढ़ोतरी कर सकती है। इसने रिलीज के पहले सप्ताह में कमाल किया था और 10 दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई जारी रखी। फिल्म ने तीन से चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। एक हॉरर कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर होने की वजह से त्योहारी सीजन में रिलीज होने का इसे भरपूर फायदा मिला है। फिल्म की टोटल कमाई अब 225 करोड़ के पार पहुंच गई है।
खबरें और भी
(1).jpg)
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और माधुरी दीक्षित नजर आए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे वीकेंड तक ये फिल्म 300 करोड़ के जादुई आंकडे़ के करीब भी पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: दूसरे मंडे टेस्ट में रूह बाबा ने मारी बाजी, कमाई से भरी मेकर्स की तिजोरी