यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office : मंजुलिका के खौफ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सलमान खान की फिल्म को भी छोड़ा पीछे
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 8 निर्देशक अनीज बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। कार्तिक आर्यन (Ka ...और पढ़ें

HighLights
- अनीस बज्मी ने डायरेक्ट की है फिल्म
- भूल भुलैया के साथ हुआ सिंघम अगेन का क्लैश
- बॉक्स ऑफिस पर चला मंजुलिका का जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूल भुलैया 3 के जरिए कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के तौर पर वापसी की। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ अपना बजट भी निकाल लिया। अब फिल्म मुनाफे की ओर लगातार बढ़ रही है। वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर इस समय हॉरर कॉमेडी का सिक्का चल रहा है। पहले मुंज्या और फिर स्त्री 2 ने तो ना जाने कितनों को फेल कर दिया।
मंजुलिका ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 दीवाली के मौके पर रिलीज हुई। मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। आज हम आपको भूल भुलैया 3 की रिलीज के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट बताने जा रहे हैं। मंजुलिका का खौफ बॉक्स ऑफिस पर काम किया या पड़ा फीका, जानिए इस रिपोर्ट में।
(5).jpg)
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 7: 'रूह बाबा' का रुतबा नहीं हुआ कम, सातवें दिन धड़ाधड़ छापे नोट
विद्या का किरदार लोगों को आया पसंद
ऑडियंस और क्रिटिक्स से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव और विजय राज भी नजर आए। विद्या बालन ने 17 साल बाद आइकॉनिक कैरेक्टर मंजुलिका के तौर पर वापसी की।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| पहला | 36.6 करोड़ |
| दूसरा | 38.4 करोड़ |
| तीसरा | 35.20 करोड़ |
| चौथा | 17.8 करोड़ |
| पांचवा | 15.91 करोड़ |
| छठा | 12.74 करोड़ |
| सातवां | 10 करोड़ |
| आठवां | 4.17 करोड़ |
| कुल | 170.65 करोड़ |
200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है फिल्म?
पहले हफ्ते में अपनी जबरदस्त कमाई के साथ, कार्तिक आर्यन स्टारर ने सलमान खान की फिल्म दबंग 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। दबंग ने पहले हफ्ते में 158.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इतना ही नहीं फिल्म ने बागी 2 के 165 करोड़ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
खबरें और भी

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह से भूल भुलैया 3 की बंपर कमाई का सिलसिला चल रहा है। उस हिसाब से ये मूवी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को छूती हुई नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली कार्तिक की ये पहली फिल्म होगी।