यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 7: 'रूह बाबा' का रुतबा नहीं हुआ कम, सातवें दिन धड़ाधड़ छापे नोट
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7 निर्देशक अनीज बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज का पहला सप्ताह पूरा करने की कगार पर खड़ी है। कार्तिक आर ...और पढ़ें

HighLights
- कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी का चल गया जादू
- अब तक इतने करोड़ का कारोबार कर चुकी है फिल्म
- सातवें दिन भूल भुलैया 3 ने किया शानदार प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 7: इस साल बॉक्स ऑफिस पर सफलता पैंतरा हॉरर कॉमेडी फिल्में मानी गई हैं। इसका ताजा उदाहरण आप सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी की हालिया रिलीज भूल भुलैया 3 के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर एंट्री मारने वाली इस मूवी ने दर्शकों को डराने के साथ खूब हंसाया है और कमाई में गर्दा उड़ाया है।
इस बीच हम आपको भूल भुलैया 3 की रिलीज के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट बताने जा रहे हैं कि गुरुवार को इस फिल्म ने कितने नोट छापे हैं।
भूल भुलैया 3 की शानदार कमाई जारी
रिलीज के पहले 6 दिन तक भूल भुलैया 3 ने डबल डिजिट में कमाई की है और हर किसी को हैरान किया है। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसका अंदाजा फिल्म के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए लगा सकते हैं। गौर करें भूल भुलैया 3 की सातवें दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने गुरुवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी का पैंतरा आया काम, इन 5 कारणों से भूल भुलैया 3 को मिली बंपर सक्सेस

इसके साथ ही अब निर्देशक अनीस बज्मी की ये हॉरर कॉमेडी 160 करोड़ का आंकड़ा पार गई है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जल्द ही भूल भुलैया 3 दो साल पहले आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त भूल भुलैया 2 (185 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए नजर आ सकती है।
भूल भुलैया 3 का कलेक्शन ग्राफ
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| पहला | 36.6 करोड़ |
| दूसरा | 38.4 करोड़ |
| तीसरा | 35.20 करोड़ |
| चौथा | 17.8 करोड़ |
| पांचवा | 15.91 करोड़ |
| छठा | 12.74 करोड़ |
| सातवां | 10 करोड़ |
| टोटल | 166.65 करोड़ |
200 करोड़ के कल्ब में होगी भूल भुलैया 3 की एंट्री
जिस तरह से भूल भुलैया 3 की बंपर कमाई का सिलसिला चल रहा है। उस हिसाब से ये मूवी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को छूती हुई नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो कार्तिक आर्यन की करियर में ऐसा पहली बार होगा, जबकि उनकी कोई मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।