Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brad Pitt और एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 02:03 PM (IST)

    ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के छह बच्चों में से एक पैक्स जोली-पिट सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए है। उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हुई जिसके बाद लोगों को ...और पढ़ें

    ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली (फोटो इंस्टाग्राम)
    ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 29 जुलाई को हुआ था हादसा
    2. पैक्स की कार से हुई थी टक्कर
    3. लॉस फेलिज बुलेवार्ड पर हुआ ये हादसा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड का एक्स कपल ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली इस वक्त बेहद परेशान है। एक तरह जहां ये कपल सालों से अपना केस लड़ रहा है। तो वहीं खबर है कि इनके बेटे पैक्स जोली-पिट (Pax Jolie Pitt) का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है। खबर है कि ये दुर्घटना दो दिन पहले यानी 29 जुलाई को हुई थी।

    कैसे हुआ पैक्स का एक्सीडेंट

    एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बेटे पैक्स जोली-पिट बाइक पर सवार थे और उनकी कार से टक्कर हुई थी। इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बचे। हालांकि, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत लॉस एंजिल्स के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    यह भी पढ़ें- क्या ऑस्कर 2025 को होस्ट करेंगे Jimmy Kimmel, सामने आई फैंस को हैरान कर देने वाली खबर

    जब लोगों ने सोचा की वो मर गए

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के समय एलए स्ट्रीट पर मौजूद लोगों को लगा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जो लोग पैक्स की मदद के लिए दौड़े, उन्हें लगा कि वह मर चुका है, क्योंकि दुर्घटना के बाद वह जमीन पर पड़े हुए थे। जब पैरामेडिक्स दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें होश आया। यह दुर्घटना लॉस फेलिज बुलेवार्ड में हुई थी। जो एंजेलिना के घर से पास है। 

    बिना हेलमेट के ड्राइव करते हैं पैक्स 

    रिपोर्ट के मुताबिक,  पैक्स को अक्सर बिना हेलमेट के अपनी बाइक पर LA की गलियों में घूमते देखा गया है। बता दें, बीते दिनों ब्रैड पिट की बेटियों ने उनका सरनेम हटा दिया था। जहरा और शिलोह ने अपने नाम से 'पिट' सरनेम हटा दिया है। इसके अलावा विविएन ने भी ऐसा करने का फैसला कर चुकी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ें- Friends फेम Jennifer Aniston के साथ शूटिंग पर हुआ हादसा, एक्ट्रेस पर फेंका गया काला पेंट