Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सच में Preity Zinta ने ब्रेट ली को किया था डेट? सालों बाद क्रिकेटर ने तोड़ दी चुप्पी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:45 PM (IST)

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली (Brett Lee) और एक्टर व पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के बीच 2000 के दशक की शुरुआत में डेटिंग ...और पढ़ें

    ब्रेट ली के साथ उड़ी थी प्रीति जिंटा के अफेयर की अफवाह

    ब्रेट ली के साथ उड़ी थी प्रीति जिंटा के अफेयर की अफवाह

    HighLights

    1. ब्रेट ली के साथ उड़ी थी प्रीति जिंटा के अफेयर की अफवाह

    2. अब सालों बाद क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

    3. प्रीति की पंजाब किंग्स के लिए खलते थे क्रिकेटर 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और सिनेमा का दशकों से एक खास नाता रहा है खासकर क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस की डेटिंग की अफवाहें, शादी और दोस्ती भी। 2000 के दशक की शुरुआत में गुपचुप तरीके से डेटिंग की अफवाहें आम बात थी। अक्सर इन रिश्तों को छिपाकर रखा जाता था।

    ब्रेट ली और प्रीति जिंटा के अफेयर की उड़ी थी अफवाह

    ऐसी ही एक अफवाह पूर्व  ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली (Brett Lee) और अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के बारे में अक्सर सुनने को मिलती थी। हर बार जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सीजन आता और ब्रेट, प्रीति की टीम 'पंजाब किंग्स' के लिए खेलते, तो ये अफवाहें और तेज हो जाती थीं। अब कई सालों बाद ली ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

    preity (1)

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 का पहला गाना 'श्रीराम' को समर्पित, A.R. Rahman और अनुराधा पौडवाल के गीत की हर लाइन रुला देगी

    हाल ही में एक इंटरव्यू में

    बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, ब्रेट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपने नाम को जोड़े जाने वाली अफवाहों पर बात की और कहा, 'ये रही आपके लिए खास खबर, 'मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया। प्रीति जिंटा और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। उस समय वह पंजाब टीम की बॉस थीं। वह बहुत समझदार महिला हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। ऐसी बातों से मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था। लोग चाहे जो भी अंदाजा लगाएं, मैंने कभी इसे खुद पर असर नहीं होने दिया'।

    preity (3)

    प्रीति की पर्सनल लाइफ

    प्रीति जिंटा ने 2016 में लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ से शादी की। 2021 में, इस कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ ब्रेट ली ने 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। शादी के दो साल बाद, क्रिकेटर ने अलग होने की बात कन्फर्म की। 2009 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2014 में लाना एंडरसन से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

    प्रीति का वर्कफ्रंट

    प्रीति कई सालों बाद 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), शबाना आजमी (Shabana Azmi) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वह कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' में भी काम कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Trailer: विभाजन के दंगे, दर्द का सैलाब और सनी देओल की दहाड़; धांसू है 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर

    खबरें और भी