Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Batwara 1947 Trailer: विभाजन के दंगे, दर्द का सैलाब और सनी देओल की दहाड़; धांसू है 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:20 PM (IST)

    Batwara 1947 Trailer: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो भारत के विभाजन के दर्दनाक दौर को दर्शाता है। ...और पढ़ें

    सनी देओल की दमदार बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज

    सनी देओल की दमदार बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज

    HighLights

    1. 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज

    2. सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में

    3. फिल्म में दिखेगी विभाजन की दर्दनाक कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर से सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए आ रहे हैं। सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का आखिरकार आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर्स, टीजर और गानों के बाद अब फिल्म का ट्रेलर आया है, जो देखने में वाकई दमदार है।

    फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज

    आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का इंतजार दर्शकों को काफी दिनों से है। फिल्म का आज अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का यह ट्रेलर भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है। 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है।

    Sunny Deol 1947

    जो लोग कभी साथ रहते थे, वे बंटवारे की आग में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। लेकिन इतने दर्द और बिछड़ने के बाद भी फिल्म यह दिखाती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत होती है और सबसे मुश्किल वक्त में भी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

    सनी देओल का किरदार दमदार

    फिल्म के ट्रेलर (Batwara 1947 Trailer) में सनी देओल (Sunny Deol) का किरदार बेहद दमदार नजर आया है। ट्रेलर में दिखता है कि कैसे कहानी विभाजन से शुरू होती है और फिर सनी देओल परिवार के साथ एक हिंदू महिला (शबाना आजमी) के घर में आकर रहते हैं। फिर कैसे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यही कहानी इसमें दिखी है। मजब से दूर सनी एक हिंदू महिला के लिए लड़ जाते हैं।

    खबरें और भी

    Shabana azmi

    सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता। वहीं शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जिनकी समझदारी, सादगी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है।

    Priety

    प्रीति जिंटा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश करती है। ट्रेलर में बंटवारे के दर्द के साथ इमोशन्स और शानदार विजुअल्स की झलक भी देखने को मिली है। ये ट्रेलर महज उस त्रासदी को नहीं दिखाता, बल्कि उन आम लोगों की कहानी भी सामने लाता है, जिन्होंने इतने मुश्किल दौर में भी अपनी इंसानियत, अपनेपन और हिम्मत को जिंदा रखा। वहीं ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स भी देखने को मिले हैं, जो वाकई में रोंगटे खड़े करते हैं।

    Ali Fazal

    आपको बता दें कि, बंटवारा 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) के अलावा करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। 

    फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और सनी देओल के साथ उनकी एक बार फिर से दमदार वापसी है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! आ गई Batwara 1947 के ट्रेलर की रिलीज डेट, मां के नाम Sunny Deol ने लिखा इमोशनल नोट

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की हुई बल्ले-बल्ले, सेंसर बोर्ड से पास हुई Sunny Deol की फिल्म; दो हिस्सों में बंटेंगे फैंस!