विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'होसाना' गर्ल Amy Jackson बनने वाली हैं दुल्हन, प्राइवेट जेट में एक्ट्रेस ने बैचलरेट पार्टी का लिया मजा

Published: Sun, 16 Jun 2024 01:18 PM (IST)

खूबसूरत एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ इंडियन फिल्मों में काम किया ...और पढ़ें

एमी जैक्सन बैचलरेट पार्टी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एमी जैक्सन बैचलरेट पार्टी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एमी जैक्सन बनने वाली हैं दुल्हन
  2. कुछ इंडियन फिल्मों में एमी ने किया है काम
  3. प्राइवेट जेट में एमी ने की बैचलरेट पार्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन (Amy Jackson) अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। खूबसूरत नैन नक्श वाली ये हसीन अदाकारा अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एमी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट एन्जॉय किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

एमी जैक्सन की होने वाली है शादी

एमी जैक्सन लंबे समय से Ed Westwick नाम के शख्स के साथ रिलेशन में हैं। एक्ट्रेस अब उनके साथ शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले एमी ने गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट एन्जॉय किया, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक लग रही है। एमी जैक्सन ने गर्ल गैंग के साथ प्राइवेट जेट पर बैचलरेट पार्टी की।

स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं एमी 

बैचलरेट फोटोज में एमी ने व्हाइट कलर का सूट, सिर पर हैट और हाथों में नेट ग्लव्स पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में वह बॉसी लुक में नजर आ रही हैं। वह जेट की सीढ़ियां चढ़ते देखी जा सकती हैं।

जेट में लिया लजीज व्यंजन का मजा 

ब्राइड टू बी एमी जैक्सन ने प्राइवेट जेट में लजीज व्यंजन का मजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मस्ती भरे पल भी बिताए। ऑल व्हाइट ड्रेस में एमी का लुक देखने लायक है। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर एमी ने फैंस से खूब तारीफें बटोरी हैं। हालांकि, वह कब शादी कर रही हैं, इसकी डेट उन्होंने नहीं बताई।

एक बेटे की मां हैं एमी

एड वेस्टविक से पहले एमी जैक्सन बिजनेसमैन जॉर्ज पायनिट्टू के साथ रिलेशन में थीं। उनसे एमी को पांच साल का एक बेटा है। जॉर्ज से ब्रेकअप के बाद एमी की लाइफ में एड वेस्टविक की एंट्री हुई। दोनों अब जल्द ही शादी करने वाले हैं।

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में कर चुकी हैं काम

एमी जैक्सन ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'एक दीवाना', 'सिंह इज ब्लिंग', कन्नड़ मूवी 'द विलेन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Zaheer Wedding: डेजी शाह ने सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग कार्ड पर दिया रिएक्शन, बोलीं- यह इनवाइट भेजने..

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।