यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cannes 2023: अनुष्का शर्मा के बाद अब कान्स रेड कारपेट पर डेब्यू के लिए तैयार हैं मानुषी छिल्लर
Cannes 2023 पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने साल 2022 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं साल 2023 में कान्स रेड कारपेट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes 2023: पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन मानुषी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, मानुषी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर डेब्यू करने जा रही है।
कान्स में होगा मानुषी छिल्लर का डेब्यू
हर बार की तरह इस साल भी मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है। इस रेड कारपेट पर फिल्मों के साथ-साथ हसीनाओं का भी जलवा देखने को मिलता है। इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। इस बार कान्स में पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी।
View this post on Instagram
कान्स में अनुष्का शर्मा का भी होगा डेब्यू
मानुषी छिल्लर से पहले बीते दिनों अनुष्का शर्मा के भी कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू की खबर सामने आई थी। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी।
View this post on Instagram
16 मई से 27 तक चलेगा ये फेस्टिवल
बता दें, इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई के बीच सेलिब्रेट किया जा रहा है। कान्स में मानुषी और अनुष्का से पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज शामिल हो चुकी है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन , दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, हिना खान, सोनम कपूर, विद्या बालन और कंगना रनौट भी नजर आ चुकी हैं।