Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2025 में पहुंचीं TV की 'नागिन', थाई-हाई स्लिट ड्रेस में हॉटनेस से लगा दी आग

    Updated: Mon, 19 May 2025 12:24 PM (GMT+05:30)

    Cannes Film Festival 2025 इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के मंच पर कई बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज ने डेब्यू किया। बीते दिन अनु्ष्का सेन (Anushka Sen) ने ...और पढ़ें

    कान्स 2025 में एक्ट्रेस मौनी रॉय का डेब्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कान्स 2025 में एक्ट्रेस मौनी रॉय का डेब्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मौनी रॉय ने कान्स 2025 में किया डेब्यू
    2. 24 मई तक चलने वाला है कान्स फिल्म फेस्टिवल
    3. मौनी रॉय का कान्स लुक हो रहा है वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2025) दुनिया का सबसे चर्चित फिल्म समारोहों में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि हर साल कान्स के मंच पर भारतीय फिल्मी सितारों का भी जलवा देखने को मिलता है। ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा कई सेलिब्रिटीदज हर साल कान्स में भारत को रीप्रेजेंट करते हैं।

    कान्स 2025 में अभी तक उर्वशी रौतेला, अनुष्का सेन और जैकलीन फर्नांडिस और नितांशी गोयल हीरोइनें अपने हुस्न का जलवा दिखा चुकी हैं। टीवी की नागिन कहीं जाने वालीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने डेब्यू किया है।

    कान्स पहुंचीं मौनी रॉय

    द भूतनी फिल्म में नजर आईं मौनी रॉय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपना बोल्ड लुक फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, "कान्स में एक स्पेशल नाइट।"

    Photo Credit - Instagram

    ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखाया ग्लैमर

    बात करें मौनी रॉय के स्टनिंग लुक की तो ब्लैक और ब्लू कलर का ऑफ-शोल्डर थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था जो उन पर बहुत जच रहा है। उन्होंने अपने लुक को 3 लेयर्ड डायमंड नेकलेस और ब्लू पर्ल रिंग से पूरा किया था। स्लीक हेयर बन और न्यूड मेकअप में कमाल की लग रही थीं।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2025 के रेड कारपेट पर 22 साल की Anushka Sen का डेब्यू, 611 घंटे में बने खूबसूरत गाउन से खींचा ध्यान

    Photo Credit - Instagram

    फैंस को पसंद आया मौनी का लुक

    जैसे ही मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर पोस्ट कीं, फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। एक यूजर ने कहा, "ब्यूटी।" एक ने उन्हें हॉट बताया। एक ने लिखा, "कोई हमेशा इतना सुंदर कैसे लग सकता है।" एक ने कहा, "वह बहुत शानदार लग रही हैं।" एक यूजर ने कमेंट किया, "वह अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से दिल जीत रही हैं।" इसी तरह उनका कमेंट बॉक्स तारीफों से भर गया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू करने वालीं मौनी रॉय टीवी पर राज करने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्हें एकता कपूर के टीवी शो नागिन से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने गोल्ड, ब्रह्मास्त्र और द भूतनी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। उन्हें इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज शोटाइम के लिए भी पसंद किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2025: जैकलीन फर्नांडिस पर भारी पड़ीं 17 साल की Nitanshi Goel, ब्लैक ड्रेस में रेड कारपेट पर ढहाया कहर