विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cannes 2023: 'सिंड्रेला' लुक में रेड कारपेट पर छाईं मानुषी छिल्लर, उर्वशी के पिंक गाउन ने भी जीता फैंस का दिल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 17 May 2023 10:09 AM (IST)

Cannes 2023 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस साल कान में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी अपना ...और पढ़ें

Cannes 2023, Manushi Chillar, urvashi rautela, Photo Credit Instagram
Cannes 2023, Manushi Chillar, urvashi rautela, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes 2023: फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। ये फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलेगा। ऐसे में दुनिया भर के सेलेब्स अपना जलवा दिखा रहे है। इस साल कान में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी अपना डेब्यू करने जा रही है। इसी बीच अब पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का कान लुक सामने आया है।

मानुषी छिल्लर ने किया कान डेब्यू

सारा अली खान के बाद अब मानुषी छिल्लर ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया है। जहां सारा अली खान देसी अंदाज में लोगों का दिल जीता तो वहीं मानुषी छिल्लर व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आई। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

सिंड्रेला लुक में दिखीं मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होकर इस इवेंट में चार-चांद लगा दिए। उन्होंने Fovari के व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन स्टोन वाला डायमंड नेकलेस पहना।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द फिल्म 'तेहरान' (Tehran) में नजर आने वाली है, जिसमें वो जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास वरुण तेज संग 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' भी है।

उर्वशी रौतेला का लुक

मानुषी छिल्लर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का भी एक लुक सामने आया है, जिसमे वह पिंक कलर के सिंड्रेला गाउन में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने क्रोकोडाइल डिजाइन के नेकलेस को कैरी किया हुआ।

जो इस लुक को हटके बनाने के लिए काफी दिख रहा था। इस साल रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, अदिति राव हैदरी और प्रियंका चोपड़ा शिरकत नजर आने वाली है।