विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को सीबीएफसी ने किया पास, सलमान खान की फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें रन टाइम

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 15 Apr 2023 06:25 PM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan CBFC Updates सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल ...और पढ़ें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan CBFC Updates, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan salman khan, CBFC Updates
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan CBFC Updates, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan salman khan, CBFC Updates

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan CBFC Updates: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सीबीएफसी ने पास कर दी है। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश डग्गुबाती की अहम भूमिका है। सलमान खान इस बीच फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। यह इंटरनेशनल सर्किट में शुरू हो चुकी है।

सलमान खान की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है

सलमान खान की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 24 मिनट है। वहीं, सीबीएफसी नहीं किसी भी बड़े बदलाव की मांग नहीं की है। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 24 मिनट और 7 सेकंड है। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। फिल्म का पहला हाफ 1 घंटा 16 मिनट और 44 सेकंड का है। वहीं, दूसरा हाफ 1 घंटे 7 मिनट 23 सेकंड का है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान की फिल्म में 8 गाने हैं, जिसमें से पांच फुल सॉन्ग है

सलमान खान की फिल्म में 8 गाने हैं, जिसमें से पांच फुल सॉन्ग है। वहीं, 3 गाने बैकग्राउंड में चल रहे हैं। फिल्म के 2 गाने नइयो लगदा, एंटम्मा फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं, जी रहे थे हम, बतुकम्मा और बिली-बिली को भी फैंस में काफी पसंद किया है। सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर हाल ही में, जारी किया गया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।

सलमान खान की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली है

सलमान खान की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद उनकी टाइगर 3 आएगी। इस फिल्म में वह अविनाश राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में कटरीना कैफ जोया की भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इसके बाद वह टाइगर वर्सेस पठान में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा शाह रुख खान की अहम भूमिका है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान की फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

सलमान खान की लंबे समय के बाद ईद के अवसर पर कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वह इसे लेकर उत्साहित है।