यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganesh Chaturthi 2023: अक्षय कुमार से लेकर अल्लू अर्जुन तक सेलिब्रिटीज ने किया बप्पा का स्वागत, दीं शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में इस गणपति बप्पा से जुड़े इस त्योहार को मनाने का लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- गणेश चतुर्थी की सितारों ने दी शुभकामनाएं
- अक्षय कुमार ने किया विश
- 'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन ने भी दी बधाई
नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में गणेश उत्सव (Ganesh Chaturthi) की शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज भी इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाते हैं। कुछ बप्पा की मूर्ति खुद ही बनाकर उन्हें घर पर विराजमान कराते हैं, तो कुछ बिजी शेड्यूल के बीच फैंस को इस उत्सव की शुभकामनाएं देते हैं। इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अलग-अलग मेसेज के साथ गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
इन सितारों से दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को गणेश उत्सव बहुत पसंद है। खिलाड़ी कुमार ने गणपति की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज हम अपने दिल और घर में गणेश भगवान का स्वागत कर रहे हैं। प्रार्थना है कि सारी मुसीबतें निकाल कर वह हमारी जिंदगी को खुशियों और उन्नति से भर दें। गणपति बप्पा मोर्या। गणेश चतुर्थी ही हार्दिक शुभकामनाएं।'
.jpg)
अजय देवगन
'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में रहने वाले अजय देवगन ने फैंस को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'दुख हरता, सुख करता, बुद्धि विधाता। सिर्फ़ इस दिन नहीं, हर दिन का शुभारंभ हो बप्पा के आशीर्वाद के साथ।'
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा
इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी फैंस को विश किया है। उन्होंने लॉर्ड गणेश की पेंटिंग वाली इमेज शेयर कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें और भी

भूमि पेडनेकर
'शुभ मंगल सावधान' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने गणेश भगवान की फोटो शेयर कर इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

ईशा देओल
ईशा देओल ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें साउथ इंडियन अवतार में साड़ी पहने और पूजा की थाली लिए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने मेसेज लिखा,'भगवान गणेश का आशीर्वाद हमें नई शुरुआत की ओर ले जाए, और हमारे जीवन को बुद्धि, सफलता और अच्छे भाग्य से रोशन करे। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन
'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन ने भी इस त्योहार को प्यारे से मेसेज के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी। हम सभी की एक शानदार नई शुरुआत हो।'
Happy Ganesh Chaturthi . May all of us have a great new beginning 🖤 pic.twitter.com/0MKAE7V8Kr
— Allu Arjun (@alluarjun) September 18, 2023