विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

King में होगा शाह रुख खान का 15 साल पुराना गाना, 'छम्मक छल्लो' के साथ पार्टी एंथम में मचाएंगे धूम

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:59 PM (IST)

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का 15 साल पुराना गाना एक बार फिर लौट रहा है, वो भी उनकी आगामी फिल्म किंग (King) में। जानिए इस बारे में...

किंग मूवी में होगा शाह रुख का 15 साल पुराना हिट गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

किंग मूवी में होगा शाह रुख का 15 साल पुराना हिट गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. किंग में होगा शाह रुख का 15 साल पुराना गाना

  2. SRK का पुराना गाना है पार्टी का बेस्ट एंथम

  3. 24 दिसंबर को रिलीज होगी शाह रुख की किंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग (King) का पहला पोस्टर रिवील हो गया है और अब लोगों के बीच फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म में शाह रुख का एक पुराना गाना भी शामिल होगा।

शाह रुख खान का एक कल्ट गाना फिर से उनकी नई फिल्म में सुनाई देगा, लेकिन नए अंदाज में। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उसने देश-विदेश में पॉपुलैरिटी हासिल की थी। 15 साल पहले बना ये गाना आज भी पार्टियों में खूब बजता है और लोग सिग्नेचर डांस स्टेप्स पर थिरकते हैं।

15 साल पुराने गाने का रीमिक्स

किंग में शाह रुख खान 15 साल पुराने गाने के रीमिक्स वर्जन में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ थिरकते दिखाई देंगे। यह गाना फिल्म 'रा.वन' (Ra.One) का 'छम्मक छल्लो' (Chammak Challo) है। करीना और शाह रुख एक बार फिर इस गाने पर चार-चांद लगाएंगे।

Shah Rukh Khan

शाह रुख-करीना ने शुरू की शूटिंग

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, किंग में 'छम्मक छल्लो 2.0' (Chammak Challo 2.0) को शामिल किया जा रहा है। हिट ट्रैक के रीमिक्स में शाह रुख और करीना अपनी हाई-एनर्जी डांस से रंग जमाएंगे। कहा जा रहा है कि आज से यानी 27 अक्टूबर से गाने की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

Shah Rukh Kareena Kapoor

कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट फिल्म के साथ जुड़ी हैं। कहा जा रहा है कि गाने में इंटरनेशनल डांसर्स भी शामिल हो सकते हैं। यह एक पार्टी सॉन्ग होने वाला है जिसे मेकर्स हाई स्केल पर बना रहे हैं। 

किंग की स्टार कास्ट

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी किंग एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में शाह रुख के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के 'King' के पोस्टर की धुरंधर 2 से हुई तुलना, फैंस बोले- 'हर एक मास्टरपीस कॉपी होता...'

यह भी पढ़ें- 'कातिल नहीं...आशिक हूं', Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर हुआ रिलीज; कैप्शन देख बढ़ी ऑडियंस की बेचैनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।