Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chand Mera Dil Trailer: इश्क, दर्द और सम्मान... लक्ष्य-अनन्या की इंटेंस लव स्टोरी, दमदार ट्रेलर हुआ आउट

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:10 PM (IST)

    Chand Mera Dil Trailer OUT: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म चांद मेरा दिल का ट्रेलर जारी हो गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    चांद मेरा दिल का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    चांद मेरा दिल का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर निर्मित 'चांद मेरा दिल' मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा है जिसमें 'किल' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक्टर लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

    चांद मेरा दिल की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हो गई थी। कुछ महीने पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। अब रिलीज से चंद दिन पहले फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म में चांदनी का किरदार अनन्या निभा रही हैं, जबकि आरव लक्ष्य बने हैं।

    चांद मेरा दिल का दमदार ट्रेलर

    विवेक सोनी के निर्देशन में बनी चांद मेरा दिल की कहानी दोस्ती, प्यार और हार्टब्रेक के इर्द-गिर्द घूमती है। 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत ही 'Sorry' से होती है। आरव से एक ऐसी गलती हो जाती है जिसे माफ करना चांदनी के लिए मुमकिन नहीं है। आरव एक सेकंड चांस के लिए बार-बार उसे अप्रोच करता है, लेकिन उसने प्यार के ऊपर अपना सम्मान चुना।

    जो रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर प्यार और दर्द से गुजरता है। ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग है- 'इज्जत प्यार से बड़ी होती है' से खत्म होता है। एक इमोशनल और बड़ा मैसेज देती है। इंजीनियर के दो स्टूडेंट जिनकी प्रेम कहानी इंटेंस लव स्टोरी से हार्ट ब्रेक में बदल जाती है। क्या वे फिर से साथ हो पाएंगे या नहीं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।

    यह भी पढ़ें- Ananya Panday को मिला नया प्यार? Walker Blanco के बर्थडे पर एक्ट्रेस की पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

    सुहाना ने ट्रेलर पर दिया रिएक्शन

    फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। अनन्या की दोस्त सुहाना खान (Suhana Khan), सीमा सजदेह, डायना पेंटी समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। लोग फिल्म के ट्रेलर को खूबसूरत बता रहे हैं।

    कब रिलीज होगी चांद मेरा दिल?

    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में 22 मई को दस्तक देने वाली है। लक्ष्य और अनन्या पांडे पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ananya Panday के साथ सड़क पर शर्टलेस नजर आए लक्ष्य, 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर आउट