विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3 Landing: कुछ ही देर में होगी 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग, बॉलीवुड सितारों की भी टीवी पर टिकी निगाहें

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 23 Aug 2023 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:42 PM (IST)

Chandrayaan-3 ISRO चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर इस वक्त सभी निगाहें टिकी हुई हैं। बॉलीवुड सितारे भी ISRO के वैज्ञानिकों को ...और पढ़ें

Chandrayaan 3 Landing - बॉलीवुड सितारों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की दुआ। Photo Credit- Instagram
Chandrayaan 3 Landing - बॉलीवुड सितारों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की दुआ। Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. बॉलीवुड सितारों ने की 'चंद्रयान-3' की सफल लैंडिंग की दुआ
  2. करीना से लेकर अमिताभ तक उत्सुक दिखे सितारे
  3. 6 बजकर 4 मिनट के करीब 'चंद्रयान-3' की होगी लैंडिंग

नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan-3: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में करीबन 2 बजकर 35 मिनट पर ये लॉन्च किया गया। इसरो के इस मिशन के साथ ही दुनियाभर की नजर 'चंद्रयान-3' पर बनी हुई है।

करीबन 39 से 40 दिन बाद अब ये चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में पूरा देश इसकी सफल लैंडिंग की दुआ कर रहा है।

बॉलीवुड सितारे भी विक्रम लैंडर की लैंडिंग पर नजरें टिकाए हुए हैं और इस पर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए ट्वीट कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने 'चंद्रयान-3' की सफलता के लिए की प्रार्थना

अनुपम खेर ने 'चंद्रयान-3' की सफलता के लिए कामना की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, "आज घर के मंदिर में Chandrayaan 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

हमारे इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयत्नों की मेहनत रंग लाए, उसके लिए हमने पूजा की। सभी देशवासियों को एडवांस में शुभकामनाएं एवं बधाई। जय महादेव। जय बजरंग बली।जय श्री राम। जय हिन्द"।

करीना कपूर दिखीं 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग के लिए उत्सुक

करीना कपूर खान ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "ये भारत और इस देश में रहने वाले लोगों के लिए एक गर्व की बात है। हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के साथ देखूंगी"।

अभिनेता मनोज जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि चंद्रयान-3 जल्द ही चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा।

मुझे गर्व है हमारे भारतवर्ष के महान वैज्ञानिकों पर जिनकी कड़ी मेहनत के कारण अतंरिक्ष के क्षेत्र में भारत इतिहास रचने जा रहा है। मुझे हर्ष है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व में भारत नीत नये आयाम छू रहा है"।

अमिताभ बच्चन ने भी ऐसे बढ़ाया हौसला

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा,

कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान-3 अपने मामा के घर पहुंचेगा। ये सफलता हर नागरिक के लिए एक मैसेज है कि देश ने करवट ले ली है और अब हमको भी कुछ करना है, लक्ष्य नहीं है बादल का हमको, अम्बर मुट्ठी में करना है

परेश रावल ने कहा,

मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं, देश के लिए और वैज्ञानिकों के लिए। आज चंद्रयान-3 सफल तरीके से वहां पर उतरने वाला है। मैं धन्यवाद देता हूं और भारतीय होने के नाते गर्व महसूस करता हूं। जय हिंद

बॉलीवुड के इन सितारों ने भी दी बधाई

बॉलीवुड में इन सितारों के अलावा रितेश देशमुख, बादशाह और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की सफल लैंडिंग की कामना की।

आपको बता दें कि शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर होगी।