Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3 की चांद पर लैंडिंग को बच्चों के साथ देखेंगी Kareena Kapoor Khan, बोलीं- हमारे लिए गर्व का पल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 12:47 PM (GMT+05:30)

    Kareena Kapoor On Chandrayaan 3 दो दिन बाद चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा। इस एतिहासिक पल को देखने के लिए पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 पर क्या बोलीं करीना कपूर। Photo-Instagram
    Chandrayaan 3 पर क्या बोलीं करीना कपूर। Photo-Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Khan On Chandrayaan-3: देशवासियों के लिए आज 23 अगस्त का दिन बेहद अहम और गर्व से भरा हुआ है। चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है। पूरे देश की नजरें इस पर टिकी हुई हैं, जब चंद्रयान चंद्रमा की धरती को छुएगा।

    सेलिब्रिटीज में भी इस पल के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है और इस अद्भुत नजारे का गवाह बनने के लिए बेकरार हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी चंद्रयान 3 के सक्सेसफुल होने की कामना कर रहे हैं।

    चंद्रयान 3 पर क्या बोलीं करीना कपूर

    हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में करीना कपूर ने चंद्रयान 3 को लेकर बात की और कहा कि उनकी प्लानिंग है कि वह अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ इस एतिहासिक पल का लुत्फ उठायें।

    करीना कपूर ने कहा, "यह भारत और सभी भारतीयों के लिए एक महान और गर्व का पल है। आप अपने दिल में उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी इस पल को देखने का इंतजार कर रहे हैं। मैं भी दिल थामकर अपने बच्चों के साथ इसे देखूंगी।"

    कब और कितने बजे चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान 3?

    23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। इस एतिहासिक पल की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जो इसरो (ISRO) की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 27 मिनट से दिखाई जाएगी। 

    खबरें और भी

    हाल ही में, रूस ने भी लूना 25 के जरिए चांद अभियान शुरू किया था, लेकिन चांद की सतह पर पहुंचने से पहले ही लूना 25 क्रैश हो गया था। बता दें कि चंद्रयान 3 को इसरो के द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था।

    करीना कपूर अपकमिंग फिल्में

    आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद करीना कपूर खान इन दिनों अपने ढेर सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनके पास कतार में 'द क्रू', 'तख्त' और 'वीरे दी वेडिंग 2' जैसी फिल्में हैं। 'द क्रू' और 'तख्त' अगले साल थिएटर्स में दस्तक देंगी, जबकि 'वीरे दी वेडिंग' इसी साल 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।