Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'क्या कोई हमें साथ कास्ट कर सकता है' ? Alia Bhatt और Kareena Kapoor ने मांगा काम

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 08:24 PM (GMT+05:30)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में से एक है और दोनों एक दूसरे के साथ ननद और भाभी का र ...और पढ़ें

    Alia Bhatt And Kareena Kapoor Photo Credit Instagram
    Alia Bhatt And Kareena Kapoor Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीरें
    2. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेज ने मांगा काम
    3. डायरेक्टर करण जौहर ने किया कमेंट

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Alia Bhatt With Kareena Kapoor Khan: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फेमस एक्ट्रेस के साथ-साथ अब कपूर परिवार की बहू भी बन गई हैं। उन्होंने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ घर पर ही फेरे लिए थे। रणबीर से शादी के बाद आलिया के कपूर परिवार से कई रिश्ते भी जुड़े। इन्ही में से एक रिश्ता उनका करीना कपूर खान से भी बना।

    दोनों ही बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में से एक है और दोनों एक दूसरे के साथ ननद और भाभी का रिश्ता भी साझा करती हैं। अब पर्दे पर ये  ननद और भाभी  की जोड़ी एक साथ काम करने के लिए बेताब नजर आ रही हैं। ऐसे हम नहीं बल्कि ये दोनों खुद ही कह रही है।

    आलिया और करीना एक साथ

    दरअसल, शुक्रवार शाम आलिया भट्ट औरकरीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ तीन तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रानी और बेबो अलग-अलग एक्सप्रेशन में नजर आ रही हैं।  इन तस्वीरों से साफ है कि आलिया और करीना किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आने वाली हैं। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, और यह और भी बेहतर हो जाएगा...क्या कोई हमें साथ में किसी फिल्म में कास्ट कर सकता है? हालांकि हम अपना ज्यादातर समय बातचीत में बिता सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    करण जौहर ने किया ऐसा कमेंट

    इस पोस्ट पर करण जौहर ने कमेंट कर लिखा, हमें इस कलाकार के साथ एक फिल्म की जरूरत है। अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा कई फैंस ने भी इन्हें साथ देखने की ख्वाहिश जताई है।

    खबरें और भी

    करीना-आलिया की आने वाली फिल्में

    करीना कपूर और आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करे तो बेबो बीते साल लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थी। अब उनकी द क्रू काफी चर्चा में है। इसके अलावा वीरे दी वेडिंग 2 को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। आलिया हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में दिखाई दी हैं।