विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandu Champion Trailer: सस्पेंस से उठने वाला है पर्दा, इस दिन रिलीज होगा कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर

Published: Fri, 17 May 2024 01:07 PM (IST)

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के मेकर्स ने रिलीज के लिए कमर कस ली है। फिल्म का प्रमोशन भी ...और पढ़ें

'चंदू चैंपियन' की ट्रेलर रिलीज डेट आउट, (X Image)
'चंदू चैंपियन' की ट्रेलर रिलीज डेट आउट, (X Image)

HighLights

  1. 'चंदू चैंपियन' की ट्रेलर रिलीज डेट आउट
  2. कार्तिक आर्यन ने शेयर किया नया पोस्टर
  3. कब रिलीज होगी कार्तिक की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आगामी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज के करीब बढ़ रही है। ऐसे में मूवी के प्रमोशन का काम शुरू हो चुका है। अब कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की ट्रेलर रिलीज डेट भी आउट कर दी है। इसके साथ ही एक्टर ने ट्रेलर की एक झलक भी शेयर की है।

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक में एक्टर एथलीट लुक में नजर आए थे। वहीं, अब ट्रेलर से सामने आई झलक में सोल्जर लुक में दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Chandu Champion First Look: 'चंदू चैंपियन' से सामने आया कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक, एक्टर की बॉडी कर देगी दंग

खास है चंदू चैंपियन का नया पोस्टर

चंदू चैंपियन के प्रमोशन में कार्तिक आर्यन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सुपर एक्टिव नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने 17 मई को एक पोस्ट शेयर करते हुए चंदू चैंपियन के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक्टर वॉर जोन में दिख रहे हैं।

कब रिलीज होगा चंदू चैंपियन का ट्रेलर ?

चंदू चैंपियन का ये पोस्टर बेहद खास है। कार्तिक आर्यन ने बताया कि ये सिंगल टेक में शूट किए गए 8 मिनट के वॉर सीक्वेंस की एक झलक है। पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में बताया कि चंदू चैंपियन का ट्रेलर शनिवार 18 मई को रिलीज हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Chandu Champion: छोटे बाल और भारत का ब्लेजर पहने नजर आए कार्तिक आर्यन, 'चंदू चैंपियन' से लुक हुआ आउट

कब रिलीज होगी चंदू चैंपियन ?

चंदू चैंपियन का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। चंदू चैंपियन को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन और साजिद नाडियाडवाला फिल्म सत्यप्रेम की कथा में साथ काम कर चुके हैं। चंदू चैंपियन कुछ हफ्तों बाद 14 जून को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।