'लियारी के लोग गलत नहीं हैं...', Dhurandhar 2 देख क्या बोलीं 'चौधरी असलम' की पत्नी? संजय दत्त की हैं फैन
चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने धुरंधर 2 को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने संजय दत्त (Sanjay Dutt) के बारे में भी बात की जो चौधरी असलम बने हुए हैं। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 पर चौधरी असलम की पत्नी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सच्ची घटनाओं से प्रेरित धुरंधर 2 में चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया है जो पाकिस्तान के एसपी चौधरी असलम से प्रेरित है। चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम (Noreen Aslam) ने अब धुरंधर 2 और संजय दत्त के किरदार को लेकर बयान दिया है।
पाकिस्तानी एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन ने खुद को सजय दत्त का फैन बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि धुरंधर में उनका किरदार असलीयत से कोसों दूर है।
संजय दत्त के फैन थे चौधरी असलम की बीवी
बीबीसी के साथ बातचीत में नौरीन ने पहले संजय दत्त को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि खुद चौधरी असलम भी एक्टर के फैन थे। बकौल नौरीन, "मैंने हमेशा संजय दत्त के लिए कहा है कि वह अभिनेता कमाल के हैं, वह लीजेंडरी हैं। मैं उनकी फैन थी और हूं। वह किरदार (चौधरी असलम) उन पर जचा भी है। बहुत लोगों ने मुझसे कहा। फिल्म में एक सीन है जब वह आंख उठाता है ना, वह पल लगा है।"
चौधरी असलम को पसंद थी संजय दत्त की ये फिल्म
चौधरी असलम की पत्नी ने बताया कि उन्हें संजय दत्त की कौन सी फिल्म पसंद है। नौरीन के मुताबिक, उन्हें और उनके पति संजय दत्त की खलनायक काफी पसंद थी। उन्होंने कहा, "मुझे खलनायक पसंद थी और चौधरी असलम को भी वह खलनायक से ही अच्छे लगे। इधर भी खलनायक और उधर भी खलनायक।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' से हैरान हुए 'कांतारा' एक्टर Rishab Shetty, बोले- 'पहला ही सीन...'
धुरंधर 2 में कितना सच है चौधरी असलम का कैरेक्टर?
नौरीन ने बताया कि धुरंधर 2 में चौधरी असलम का किरदार असलीयत से बहुत दूर है। उन्होंने कहा, "उनकी रियल लाइफ बहुत मुश्किल है। बाकी चौधरी असलम की लाइफ का रिकॉर्ड है कि उन्होंने कभी बुलेट प्रूफ जैकेट यूज नहीं की।"
खबरें और भी

Left- Sanjay Dutt as Chaudhry Aslam in Dhurandhar, Right- Real Chaudhry Aslam- X
नौरीन ने यह भी कहा, "चौधरी असलम बहुत बड़ी दुनिया से टकराया है। लियारी के लोग गलत नहीं हैं सारे। जो दहशतगर्दी हैं, मैं उन पर बात करूंगी। जो गलत हैं, वे अजल (शुरू से ही) से गलत थे। वे इतना जोगा (लायक) नहीं थे जितना बना डाला।