Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor की फिल्म में जायका बढ़ाएंगे 'मास्टर शेफ' Ranveer Brar, सेट पर 'बेबो' से जुड़ी ये बात की शेयर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 03:38 PM (IST)

    Ranveer Brar On Film With Kareena Kapoor Khan मास्टर शेफ रणवीर बरार ने साल 2022 में वेब सीरीज मॉडर्न लव मुंबई से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर बरार। Photo-Instagram
    Kareena Kapoor की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर बरार। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Brar On Acting: 'मास्टर शेफ' के जज रणवीर बरार (Ranveer Brar) सिर्फ शेफ नहीं हैं, बल्कि वह अपनी एक्टिंग का भी जलवा दिखा चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने वेब सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' से एक्टिंग डेब्यू किया था। सीरीज में उन्होंने गे का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी।

    रणवीर सिंह की बॉलीवुड फिल्म

    अब रणवीर बरार फिर से एक्टिंग का हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही टैलेंटेड फिल्म मेकर हंसल मेहता और एकता कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिसमें अहम किरदार बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) प्ले करेंगी। ये प्रोजेक्ट मर्डर मिस्ट्री पर आधारित होगा। हाल ही में, रणवीर ने शेफ से एक्टर बनने तक के सफर के बारे में बात की

    हंसल मेहता की रणवीर ने की तारीफ

    रणवीर बरार ने अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर करीना कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रणवीर ने कहा-

    "मुझे खुशी है कि मुझे अलग-अलग चीजें करने का मौका मिल रहा है। इस तरह का प्रोजेक्ट मुझे खुद को तलाशने का मौका देता है और यह मेरे खाने में भी बेहतर दिखता है। हंसल सर के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा स्पेशल एक्सपीरियंस रहेंगा। वह अपने अभिनेताओं को अपने-अपने किरदारों को समझने और व्यक्त करने की छूट देते हैं।"

    करीना कपूर को लेकर क्या बोले रणवीर?

    रणवीर बरार ने हंसल मेहता के अलावा करीना कपूर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा-

    "करीना के पास अद्भुत स्विच बटन है, जो निर्देशक के एक्शन कहते ही चालू हो जाता है। मैं जानता हूं कि इसमें बहुत मेहनत और तैयारी की गई है, लेकिन यह देखना अभी भी आश्चर्यजनक है।"

    रणवीर ने आगे कहा कि वह भले ही एक्टिंग फील्ड में भी काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी पहली प्रायोरिटी हमेशा कुकिंग रहेगी। वह पहले शेफ हैं और बाद में एक्टर। रणवीर रियलिटी कुकिंग शो 'मास्टर शेफ' को भी जज करते हैं। आखिरी बार उन्हें 'मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7' में बतौर जज नजर आये थे।