4000 करोड़ी Ramayana में एक दो नहीं 7 किरदार निभा रहा है टीवी का ये एक्टर, रणबीर कपूर और यश पर भी पड़ेगा भारी
फिल्म 'रामायण' में एक एक्टर ऐसा भी है जो मूवी में एक या दो नहीं, बल्कि सात किरदार निभा रहे हैं, जिनमें रावण के नाना राजा माली भी शामिल हैं।
-1786628744039_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'रामायण' (Ramayana) का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही इसके वीएफएक्स, कास्ट और फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा जोरों पर है। फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, लेकिन चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) का किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है। मजेदार बात यह है कि इस महागाथा में वे एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 7 किरदार निभाते नजर आएंगे।
कौन-कौन से किरदार निभाएंगे हंसराज
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, 54 साल के एक्टर ने कन्फर्म किया कि 'रामायण' में वे राजा माली का रोल निभा रहे हैं, जो रावण (यश) के नाना हैं। चेतन हंसराज ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,'राजा माली एक अहम किरदार है जो इतिहास में भी दर्ज है। यश के साथ मेरे सीन जबरदस्त हैं। स्क्रीन पर उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है, और ये दोनों किरदार एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।'
चेतन हंसराज ने बताया कि काम पूरा होने के बाद, उन्हें छह मोशन-कैप्चर किरदारों का ऑफर मिला, जिनमें से एक रावण के भाइयों का और एक राक्षस का किरदार भी शामिल था।

फिल्म की आलोचना पर क्या बोले एक्टर?
चेतन हंसराज ने फिल्म की आलोचना और रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' से इसकी तुलना पर भी बात की। उन्होंने कहा,'हमारे पास हॉलीवुड और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर और टेक्नीशियन हैं, जैसे टेरी नोटरी... आज के मेकर्स दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं और हमें इस सोच को समझना चाहिए। मुझे यकीन है कि जो लोग इसे सही माध्यम पर देखेंगे, वे इन सभी तुलनाओं को भूल जाएंगे।'
View this post on Instagram
चेतन हंसराज के अलावा, 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। इसे 'दंगल' (2016) फेम नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के VFX की आलोचना पर Ranbir Kapoor का करारा जवाब, कहा- 'जिन्हें CGI पता भी नहीं, वो भी...'

