'महाभारत' के 'युधिष्ठिर' को नहीं पसंद आया Ramayana का ट्रेलर, कास्टिंग पर बोले- 'ज्यादा एक्सपोज नहीं...'
महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) ने 4000 करोड़ी रामायण (Ramayana) को लेकर अपनी बात राय रखी है।

रामायण के सीन्स से इंप्रेस नहीं गजेंद्र चौहान। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) का ट्रेलर देख महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) ने अपना रिएक्शन दिया है।
गजेंद्र चौहान ने हाल ही में रिलीज हुए फिल्म का ट्रेलर देखा जो उन्हें खास पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्रेलर में दिखे कुछ सीन्स को कम इमोशनल बताया, कैकेयी के लुक पर सवाल उठाया, साथ ही स्टार्स के पौराणिक किरदार निभाने को लेकर बात की।
रामायण के ट्रेलर-कैकेयी के लुक पर बोले गजेंद्र
गजेंद्र चौहान ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें 4000 करोड़ी रामायण का ट्रेलर पसंद नहीं आया, खासकर कैकेयी (लारा दत्ता) का सीन और मॉडर्न लुक था। हिंदी रश के साथ बातचीत में अभिनेता ने कहा-
मैंने रामायण का ट्रेलर देखा। सच कहूं तो मैं उससे इम्प्रेस नहीं हुआ। मुझे कैकेयी का वो सीन पसंद नहीं आया जिसमें वह राम के वनवास की मांग करती हैं। एक तो उनके कपड़े बहुत मॉडर्न हैं। उन्होंने उन्हें मॉडर्न साड़ी पहनाई है।

स्टार इमेज पर गजेंद्र की राय
गजेंद्र चौहान का कहना है कि जनता स्टार्स को पौराणिक किरदार में स्वीकार नहीं कर पाती है क्योंकि उनकी पहले से ही एक इमेज होती है। उन्होंने कहा, "जब आप कोई पौराणिक किरदार निभाते हैं तो आपकी कोई खास इमेज नहीं होनी चाहिए। अगर आप उन एक्टर्स को देखें जिन्होंने पहले रामायण और महाभारत में रोल किए थे तो उनका काम तो बहुत था, लेकिन वे बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं थे। इस रामायण में, स्टार्स पौराणिक किरदार निभा रहे हैं।"

रणबीर के लुक पर बोले गजेंद्र चौहान
गजेंद्र चौहान ने आगे कहा, "इन रोल में स्टार्स को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है क्योंकि उनकी पहले से ही एक बनी-बनाई इमेज होती है। अगर आप ये किरदार निभाना चाहते हैं, तो आपकी बहुत ज्यादा इमेज नहीं होनी चाहिए। आपको जनता के सामने बहुत ज्यादा एक्सपोज नहीं होना चाहिए।" गजेंद्र चौहान ने रणबीर कपूर की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह राम के लुक में अच्छे लग रहे हैं।

