Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava के इस सीन को Vicky ने बिना रिहर्सल किया था शूट, स्क्रिप्ट में नहीं थी रोंगटे खड़े करने वाली ये लाइन

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 03:21 PM (IST)

    विक्की कौशल की फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। लक्ष्मण उतेकर की ये ऐतिहासिक फिल्म न सिर्फ कहानी के दम पर बल्कि अपने दमदार डायलॉग्स के बलबू ...और पढ़ें

    छावा में बिना रीटेक के किया था विक्की कौशल ने ये सीन/ फोटो- Instagram
    छावा में बिना रीटेक के किया था विक्की कौशल ने ये सीन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिना रिहर्सल शूट किया था छावा का ये सीन
    2. फ्लो-फ्लो में ही ये बात जोश में बोल गए थे विक्की
    3. छावा के इस डायलॉग को सुनकर खड़े हो जाते हैं रोंगटे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छावा की रिलीज के बाद भारतीय दर्शकों को मराठा वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की जिंदगी को लेकर काफी कुछ पता चला। संभाजी महाराज ने स्वराज्य को बचाने के लिए मुगल शासन के खिलाफ किस निडरता से लड़ाई लड़ी, इसका अंदाजा ऑडियंस को विस्तार से इस फिल्म में जानने को मिला। लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया। 

    बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार ने सिर्फ इस किरदार को निभाया नहीं, बल्कि पूरी तरह से जिया, जो पर्दे पर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। 'छावा' देखकर बाहर आई ऑडियंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की। खासकर कवि कलश की कविताओं और संभाजी महाराज के दमदार डायलॉग्स ने तो लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।

    हालांकि, ये जानकर आपको जरूर हैरानी हो सकती कि इस फिल्म में विक्की कौशल ने एक ऐसा डायलॉग एड कर दिया था, जो उनकी स्क्रिप्ट का हिस्सा भी नहीं था। इसके  अलावा बिना किसी रिहर्सल के अभिनेता ने एक पूरा बड़ा सा सीन भी शूट कर दिया था। कौन सा था वह सीन जिसने विक्की के अंदर भर दिया था इतना जोश की वह फ्लो-फ्लो में बोल गए डायलॉग चलिए आपको बताते हैं: 

    छावा के इस सीन के लिए विक्की कौशल ने नहीं की थी रिहर्सल

    अगर आपने छावा देखी होगी, तो निश्चित तौर पर इस फिल्म के एक भी सीन को भूल पाना नामुमकिन है। फिल्म में इंटरवल के बाद एक सीन आता है, जहां छत्रपति संभाजी महाराज स्वराज्य को बचाने के लिए एक सभा का आयोजन करते हैं और मराठा वीरों में जोश भरते हैं। इस सीन को विक्की ने एक टेक में और बिना किसी रिहर्सल के शूट किया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के सिंहासन को जलाकर राख कर देगी Vicky Kaushal की छावा? साउथ में इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

    Photo Credit- Youtube 

    फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला से इस सीन के बारे में बात करते हुए कहा, "हमने ये सीन भोर में शूट किया था, नाइट थी और 500 जूनियर हैं जो ग्रुप में दिख रहे हैं सारे और इस दिन का हमने रिहर्सल नहीं किया था। हमने सीधा तीन कैमरा से शूट किया था, एक जीप पर था, दूसरा ट्रॉली पर और एक स्टडी कैंप पर और सबको वहां पर खड़ा किया। कैमरा रोल करने से पहले हमने राजा को बुलाया और एक टेक में उन्होंने शूटिंग कर ली बिना किसी रिहर्सल के"। 

    स्क्रिप्ट के बिना फ्लो-फ्लो में विक्की कौशल ने बोला था डायलॉग  

    छावा की शूटिंग के दौरान का अनुभव शेयर करते हुए लक्ष्मण उतेकर ने आगे कहा, "जब हम सब शूटिंग कर रहे थे, तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। उस सीन में जो लास्ट लाइन बोली गई है 'ओम नम: पार्वती पतये',  ये स्क्रिप्ट में थी ही नहीं। ये खुद विक्की ने सीन में एड कर दी थी और उस एक लाइन ने मैजिक क्रिएट कर दिया था"।

    chhaava

    फोटो क्रेडिट: Instagram 

    छावा में विक्की कौशल जहां संभाजी महाराज की पावरफुल भूमिका में दिखाई दिए, तो वहीं अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाई। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई की 

     यह भी पढ़ें: Chhaava देखने के बाद सीएम फडणवीस ने की फिल्म की तारीफ, कहा -'इतिहासकारों ने संभाजी महाराज के साथ..'.