Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhello Show Controversy: छेलो शो को लेकर हुआ विवाद, FWICE ने कहा- भारतीय फिल्म नहीं, जूरी को रद्द किया जाए

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 05:54 PM (IST)

    Chhello Show Controversy फिल्म छेलो शो के चुनाव पर विवाद हो गया हैl इसके चयन पर पुनर्विचार करने की मांग की गई हैl वहीं इस फिल्म को विदेशी फिल्म भी बता ...और पढ़ें

    Chhello Show Controversy: फिल्म छेलो शो को लेकर विवाद हो गया हैl
    Chhello Show Controversy: फिल्म छेलो शो को लेकर विवाद हो गया हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Chhello Show Controversy: छेलो शो भारत की ओर से ऑस्कर के लिए चुनी गई आधिकारिक एंट्री फिल्म हैl अब इसके चयन को लेकर विवाद हो गया हैl द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय ने छेलो शो को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए ऑफिशल एंट्री चुने जाने पर विरोध जताया हैl इसके पहले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया था कि छेलो शो को चुना गया हैl

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela 60 Lakh Rs Dress: उर्वशी रौतेला ने 60 लाख रुपये का पहना ड्रेस, ट्रोल्स ने कहा- ऋषभ पंत भैया...

    फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया से मांग की है कि वे छेलो शो निर्णय पर पुनर्विचार करें

    फिल्म आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स के फैंस इन दोनों फिल्मों में से किसी एक को ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुने जाने का प्रयास कर रहे थेl यूनियन ने अब फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया से मांग की है कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंl उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छेलो शो भारतीय फिल्म नहीं हैl छेलो शो इंग्लिश में रिलीज हुई है, जिसका नाम 'लास्ट फिल्म शो' हैl यह एक गुजराती ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पान नलिन ने किया हैl फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह एक विदेशी फिल्म है और भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए सही एंट्री नहीं हैl

    यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez की स्टाइलिस्ट लेपाक्षी एलावादी ने सुकेश चंद्रशेखर से लिए थे तीन करोड़ रुपये, इस तरह किए खर्च

    अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, 'छेलो शो फिल्म भारतीय फिल्म नहीं है'

    अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस बारे में कहा, 'छेलो शो फिल्म भारतीय फिल्म नहीं है और फिल्म के चुनाव की प्रक्रिया गलत हैl कई हिंदी फिल्में जाने लायक थीl इनमें आरआरआरआर और द कश्मीर फाइल्स का नाम शामिल है लेकिन जूरी ने एक विदेशी फिल्म का चुनाव किया, जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खरीदा हैl' बीएन तिवारी ने आगे कहा, 'हम दोबारा चुनाव चाहते हैं और वर्तमान जूरी को खत्म कर दिया जाएl वहां आधे लोग बरसों से है और वह फिल्म देखते नहीं जब वोटिंग करने जाते हैं अगर लास्ट फिल्म शो को भेजा गया है तो यह भारत की छवि को धूमिल करेगाl'

    बीएन तिवारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को शिकायत पत्र लिखने वाले हैं

    बीएन तिवारी ने यह भी कहा कि वे इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर को इस बारे में एक शिकायत पत्र भी लिखने वाले हैंl इससे पहले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने छेलो शो का चयन करने पर कहा था कि वह लोकप्रियता के आधार पर फिल्मों का चयन नहीं करतेl

    खबरें और भी