चीन की MMA फाइटर हैं Aamir Khan की दीवानी, मांग ली परफेक्शनिस्ट से ऐसी चीज; क्या एक्टर पूरी कर पाएंगे चाहत?
चीन की MMA फाइटर शीमिंग ने हाल ही में खुलेआम आमिर खान को अपना फेवरेट स्टार बताते हुए उनसे एक खास चीज मांग ली है। ...और पढ़ें
-1780149813369_m.webp)
आमिर खान MMA फाइटर शीमिंग के हैं फेवरेट/ फोटो- Instagram
HighLights
आमिर खान से MMA फाइटर ने मांगी खास चीज
क्या चीन की MMA फाइटर की इच्छा पूरी करेंगे पूरी?
शीमिंग ने आमिर खान को बताया अपना फेवरेट हीरो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की चाइना में प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। उनकी साल 2016 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दंगल' को चीन की ऑडियंस से बहुत प्यार मिला था। चाइना में हुई कमाई की वजह से ही 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) जैसी बड़ी फिल्म भी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही।
अब हाल ही में चीन की MMA फाइटर ने आमिर खान से एक गुजारिश कर दी है। अब उस चाहत को मिस्टर परफेक्शनिस्ट पूरा करते हैं या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन चलिए हम आपको चाइना की फाइटर की क्या विश है, यह बता देते हैं।
आमिर खान को बहुत पसंद करती हैं 'शीमिंग'
एमएमए फाइटर शिमिंग ने हाल ही में बताया कि कैसे आमिर खान की 'दंगल' ने उन्हें डॉक्टर के साथ-साथ कॉम्बैट स्पोर्ट्स खेलने के लिए प्रेरित किया है। शीमिंग ने एक इंटरव्यू में कहा, "मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि लोग मुझपर भरोसा करे। मैं ये कहना चाहती हूं कि मुझे आमिर खान बहुत पसंद हैं। उनकी जो मूवी थे दंगल, वह दिल छूने वाली थी। मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन वह किसी दिन मेरे ऊपर भी मूवी बनाए। दंगल 2..लेट्स गो।"
From Dangal inspiration to her own Dangal 🥋🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) May 29, 2026
Chinese UFC fighter Shi Ming shares her love for Aamir Khan and the film 🎬 #SonySportsNetwork #UFC #RTU pic.twitter.com/8E8Qwk5eCL
मकाऊ के स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस पर गर्मजोशी से रिएक्ट किया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी MMA फाइटर शीमिंग की यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 26 साल पुराना भजन, चार मुस्लिम कलाकारों ने किया तैयार; आज भी लोगों की 'रिंगटोन' में बजता है यह गाना
चीन में आमिर खान की दंगल ने की थी तगड़ी कमाई
आमिर खान (Aamir Khan) की दंगल चीन में 'शूई जिआओ बाबा' नाम से रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने सिर्फ चाइना के बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी और अन्य देशों में 700 करोड़ तक कमाए थे। चीन के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की वजह से ही दंगल दुनियाभर में हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन पाई है।
भारत में इस फिल्म ने तकरीबन 374 करोड़ के आसपास कमाए थे और इसके मुकाबले चीन में 3.5 गुना ज्यादा कमाई की थी। दंगल में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सारी हदें पार, बिकिनी लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान