Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas 2023: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां, फोटो शेयर कर दिखाई खास झलक

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 10:45 PM (IST)

    Kiara Advani Christmas 2023 आने वाले 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार जोर शोर से मनाया जाएगा। बॉलीवुड में इस फेस्टिवल की झलक अभी से देखने ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Photo Credit: Instagram)
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Christmas 2023: इस साल के आखिरी त्योहार क्रिसमस को आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। बॉलीवुड में इसका सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो गया है। सोनी राजदान, कियारा आडवाणी के बाद अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस ट्री की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

    परिणीति चोपड़ा पति राघव चड्ढा के साथ शादी के बाद पहली बार कपल के तौर पर हर त्योहार को मनाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अब इसकी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti And Raghav: क्या पति की तरह पॉलिटिक्स में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    शादी के बाद परिणीति चोपड़ा का पहला क्रिसमस

    परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की। वह शादी के बाद राघव चड्ढा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने वाली हैं। इन वीडियो और फोटोज में उन्होंने बाउबल्स, रेट हार्ट और लाइट से सजे क्रिसमस ट्री खूबसूरत झलक फैंस को दिखाई। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने आर्टिफिशियल स्नो के साथ सांता क्लॉज का घर भी दिखाया।

    सितंबर में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस

    बता दें कि, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने इसी साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शाही शादी की। कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग में परिवार और दोस्तों के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, क्रिकेटर हरभजन समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे।

    परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

    परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस हाल ही में, अक्षय कुमार के साथ 'मिशन रानीगंज' में नजर आई थीं। यह फिल्म जसवंत सिंह गिल की लाइफ पर बनी थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। इसके बाद परिणीति चोपड़ा जल्द ही इमतियाज अली की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जिम में पसीना बहा रही हैं Parineeti Chopra, फिल्म Chamkila के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन