Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिंगर बनेगा सिनेमा का ये OG विलेन, हिट वेब सीरीज के बाद भी कर रहा है काम की तलाश

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 01:56 PM (IST)

    सिनेमा जगत में एक ऐसा अभिनेता है, जो विलेन के किरदार के लिए फेमस है। अब ये अभिनेता एक्टिंग के अलावा गायिकी में किस्मत आजमाना चाहता है। ...और पढ़ें

    गायक बनेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गायक बनेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. गायक बनेगा सिनेमा का ये ओजी विलेन

    2. हिट वेब सीरीज से किया था कमबैक

    3. काम की तलाश में ये बॉलीवुड एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जो बडे़ पर्दे पर खलनायक की भूमिका को बखूबी निभाता जानते हैं। एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने 90s से लेकर अब तक बतौर विलेन सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही में एक हिट वेब सीरीज से जोरदार कमबैक करने वाला वह अभिनेता अब सिंगर बनना चाहता है। 

    इतना ही नहीं इस एक्टर को अच्छे काम की भी तलाश है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से कलाकार के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    गायक बनेगा ये एक्टर

    जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है वह कोई और नहीं बल्कि सिनेमा के ओजी विलेन रजत बेदी हैं। वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बालीवुड से कमबैक करने वाले रजत एक बार फिर चर्चाओं में आए। फिलहाल वह इस नए स्टारडम का मजा ले रहे हैं, जहां उन्हें हर कोई फिर से पहचान रहा है। 

    यह भी पढ़ें- क्या Rajat Bedi ने साधा 'कोई मिल गया' और ऋतिक रोशन पर निशाना? नए ऐड वीडियो में मिला हिंट

    Rajatbedi (1)

    खैर, उससे पहले रजत अभिनय के साथ अपने गायकी के सपने को भी पूरा करना चाहते हैं। उन्हें काफी समय बाद अहसास हुआ कि वह गायकी भी कर सकते हैं। हाल ही में सिंगिंग को लेकर रजत बेदी ने खुलकर बात की है और कहा है-

    RAJATBEDI

    अब मेरी ख्वाहिश है कि मैं गायकी सीखूं। मुझे किशोर (कुमार) दा के गाने बहुत पसंद रहे है। वैसे मैं काफी भावुक इंसान भी हूं, तो मेरी प्ले लिस्ट में कई धीमे गाने भी हैं, जिन्हें सुनना मैं पसंद करता हूं।

    खबरें और भी

    सच कहूं, तो गाने मुझे सुकून देते हैं। मैं दर्शकों के सामने गाने के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए, अपने फुर्सत के लम्हों में गाने के लिए गायकी सीखना चाहता हूं। कई लोग कहते हैं कि मेरी आवाज अच्छी है, तो अब कई सालों बाद महसूस भी हो रहा है कि मैं भी गाना चाहता हूं, इसके लिए ट्रेनिंग लूंगा। साथ ही रजत ने कहा है कि वह अच्छे काम की तलाश में भी हैं। 

    बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 को लेकर बोले रजत

    शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर निर्देशक द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से सिनेमा जगत में कदम रखा। इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा तेज है। इस पर रजत बेदी ने कहा है- मुझसे भी कई लोग पूछते हैं कि इसका दूसरा सीजन कब आएगा, मैं कहता हूं कि पता नहीं, लेकिन कुछ तो जबरदस्त आएगा।

    यह भी पढ़ें- Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर