Vijay के बेटे जेसन संजय की फिल्म Sigma की नई रिलीज डेट का एलान, 'जन नायकन' की वजह से टालनी पड़ी थी फिल्म!
सीएम विजय (Vijay) के बेटे जेसन संजय की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।
-1787052529551_m.webp)
सिग्मा की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस
HighLights
सिग्मा की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस
इस दिन रिलीज होगी जेसन संजय की फिल्म
विजय के बेटे की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है सिग्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। CM विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। मेकर्स ने मंगलवार को नई रिलीज डेट का ऐलान किया; इससे पहले फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे टाल दिया गया था।
जन नायगन की रिलीज की वजह से टली थी फिल्म
विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म 'जान नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज डेट बदलने के कारण 'सिग्मा' की रिलीज को आगे बढ़ाया गया था; 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'सिग्मा' में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं और इसे लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत सुबास्करन ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें- OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर लगेगा मनोरंजन का महामेला, ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
जेसन का डायरेक्टोरियल डेब्यू
'सिग्मा' को लेकर उम्मीद है कि इसमें एक्शन, कॉमेडी, खजाने की खोज और डकैती जैसी चीजें देखने को मिलेंगी। जेसन संजय (Jason Sanjay), ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है।
-1787052746067.webp)
कब रिलीज होगी सिग्मा?
जेसन संजय, एक्टर से मुख्यमंत्री बने विजय के बेटे हैं और 'सिग्मा' डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '2 अक्टूबर को होने वाली इस डकैती (heist) के लिए तारीख नोट कर लें। SIGMA बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है'। यानी सिग्मा अब गांधी जयंती पर रिलीज होगी।
Mark the date for the heist on October 2. 💰 #SIGMA is all set to light up the screens. 🔥 @official_jsj @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @sundeepkishan @MusicThaman @fariaabdullah2 #RajuSundaram #SampathRaj @shivpanditt @follow_anbu @yogjapee @MagaAnan… pic.twitter.com/kGcmWQh07Y
— Jason Sanjay Official (@official_jsj) August 18, 2026
सिग्मा के बारे में
इस फिल्म में कई कलाकार हैं, जिनमें फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अनबु थसन, योग जापी, मंगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा शामिल हैं।
