विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर लगेगा मनोरंजन का महामेला, ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

Updated: Tue, 18 Aug 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सीरीज और फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला

इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला

HighLights

  1. इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला

  2. ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

  3. 17 से 23 अगस्त तक घर बैठे करें एंजॉय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद है और कई बार आप थिएटर में फिल्में ना देखकर उन्हें घर बैठे एंजॉय करना पसंद करते हैं? तो इस हफ्ते आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का फुल डोज लेकर तैयार बैठे हैं।

आइए देखते हैं 17 अगस्त से 23 अगस्त तक इस बार ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है?

प्यार प्रेमा कल्याणम

'प्यार प्रेमा कल्याणम' (Pyaar Prema Kalyanam) में, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पावी (सान्वी मेघना) शादी के बाद अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से मना कर देती है। इसके बजाय, उसका पति एलन उसके साथ रहने आ जाता है, जिससे कल्चर के टकराव और पारिवारिक उथल-पुथल का एक मजेदार सिलसिला शुरू हो जाता है, खासकर तब, जब उसे अपनी सख्त सास (राधिका सरथकुमार) की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 21 अगस्त को रिलीज होगी।

OTT (11)

'नोवाक जोकोविच: द वुल्फ इन विंटर'

'नोवाक जोकोविच: द वुल्फ इन विंटर' (Novak Djokovic: The Wolf In Winter) एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री है जो टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के जीवन, करियर और मानसिक सोच को दिखाती है। यह डॉक्यूमेंट्री पुराने फुटेज और नोवाक, उनकी पत्नी जेलेना और राफेल नडाल जैसे टेनिस दिग्गजों के साथ गहरे, निजी इंटरव्यू को मिलाकर उनकी ऐतिहासिक सफलता के पीछे के मानसिक दबाव और त्याग को सामने लाती है। यह 20 अगस्त से प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होगी।

OTT (12)

लैंटर्न्स

DC कॉमिक्स की मशहूर 'ग्रीन लैंटर्न' कहानी से प्रेरित, 'लैंटर्न्स' (Lanterns) एक सुपरहीरो ड्रामा है। इसमें अनुभवी ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन (काइल चैंडलर) और नए सदस्य जॉन स्टीवर्ट (एरन पियरे) मिलकर धरती पर हुए एक मर्डर की जांच करते हैं।

जैसे-जैसे उनकी जांच आगे बढ़ती है, उन्हें एक बड़ी साजिश का पता चलता है जिसमें 'मैनहंटर्स' शामिल हैं- ये प्राचीन, रूप बदलने वाले कातिल रोबोट हैं जो धरती पर घुस आए हैं। यह जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 17 अगस्त को रिलीज हुई।

OTT (13)

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कलाकारों से सजी वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) 21 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।

jungle

जन नायगन

थलापति विजय (Vijay) की जन नायगन (Jana Nayagan) लंबे समय बाद थिएटर में 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक्शन ड्रामा जी5 (Zee5) पर 21 अगस्त को रिलीज होगी।

jana nayagan (5)

चेन्नई लव स्टोरी

तेलुगु रोमांटिक ड्रामा चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story) थिएटर में 24 जुलाई को रिलीज हुई थी। कहानी निवेदिता (श्री गौरी प्रिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक IT प्रोफेशनल है। शादी के दिन मंगेतर के छोड़कर चले जाने के बाद वह डिप्रेशन में चली जाती है। चेन्नई आने के बाद, वह न चाहते हुए भी स्टीवन (किरण अब्बावरम) के साथ एक फ्लैट शेयर करती है।

OTT (14)

स्टीवन एक अनाथ है, जो पॉजिटिव सोच वाला है और फिल्ममेकर बनना चाहता है। वह निवेदिता को उसके सदमे से उबरने और दोबारा प्यार पाने में मदद करता है, लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट उनकी जिंदगी का रास्ता बदल देता है। यह फिल्म 21 अगस्त को सोनी लिव (Sony LIV) पर स्ट्रीम होगी।

ब्लड सैक्रिफाइस (Blood Sacrifice)

स्वीडन की यह पांच-भागों वाली क्राइम थ्रिलर कहानी स्टॉकहोम के एक पक्के इरादे वाले डिटेक्टिव थॉमस बर्ग (जैकोब ओफ्टेब्रो) के इर्द-गिर्द घूमती है। दो पुलिस अधिकारियों की बेरहमी से हत्या करने वाले कातिल को पकड़ने के लिए, वह न चाहते हुए भी अपने अलग हो चुके पिता अल्फ्रेड (पीटर एंडरसन) के साथ मिलकर काम करता है, जो एक शानदार लेकिन रिटायर हो चुके डिटेक्टिव हैं। क्या वे कातिल को ढूंढते हुए अपने बिगड़े हुए रिश्तों को भी ठीक कर पाएंगे? यही कहानी में आगे दिखाया जाता है। यह नेटफ्लिक्स पर 20 अगस्त से स्ट्रीम होगी।

OTT (15)

यह भी पढ़ें- 'देव आनंद को लाना,' जब नवाज शरीफ की डिमांड पर पाकिस्तान पहुंचे थे सुपरस्टार, Operation Safed Sagar में हुआ जिक्र