विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देव आनंद को लाना,' जब नवाज शरीफ की डिमांड पर पाकिस्तान पहुंचे थे सुपरस्टार, Operation Safed Sagar में हुआ जिक्र

Updated: Tue, 18 Aug 2026 11:28 AM (GMT+05:30)

ऑपरेशन सफेद सागर वेब सीरीज में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देव आनंद के काफी बड़े फैन रहे हैं।

नवाज शरीफ और देव आनंद (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

नवाज शरीफ और देव आनंद (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. देव आनंद से मिले थे नवाज शरीफ

  2. पाकिस्तान के पूर्व पीएम रहे नवाज

  3. आपरेशन सफेद सागर से चर्चा में किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) की रिलीज होने के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान से संबंधित किस्से-कहानियों की चर्चा शुरू हो गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस वॉर ड्रामा सीरीज में अभिनेता विनय पाठक ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भूमिका निभाई है। 

सीरीज में नवाज का किरदार हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे देव आनंद (Dev Anand) संग मुलाकात के बारे में जिक्र करता हुआ नजर आता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवाज शरीफ और देव आनंद साहब की मुलाकात कब और कैसी हुई थी।

देव आनंद से ऐसे मिले थे नवाज शरीफ

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर के तौर पर देव आनंद को याद किया जाता है। उनके चाहने वालों की तादाद न सिर्फ देश में काफी थी, बल्कि विदेशों में भी देव साहब के प्रशंसक मौजूद रहे। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी देव आनंद के फैन थे और उन्होंने अभिनेता से खास मुलाकात भी की थी। 

यह भी पढ़ें- 'नफरत बनी रहे...' Operation Safed Sagar में परवेज मुशर्रफ के किरदार में छाए मनु ऋषि चड्ढा, मिल रही हेट पर किया रिएक्ट

Nawaz Sharif Dev anand

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब साल 1999 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बस के द्वारा पाकिस्तान के लाहौर की यात्रा पर गए थे तो उससे पहले वायपेयी ने नवाज से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछा था कि आपको भारत से कुछ चाहिए तो बता दें, ताकि इस दौरे पर मैं उसे अपने साथ ला सकूं। ये सुनकर शरीफ की तरफ से जवाब आया है कि हो सके तो अपने साथ देव आनंद को ले आना।

dev anand

नवाज शरीफ की डिमांड के बाद देव आनंद को इस मामले की जानकारी दी गई है और वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के साथ पाकिस्तान के दौरे पर गए, जहां उन्होंने पाकिस्तानी एक्स पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की। आज भी देव साहब और नवाज की इस मुलाकात को ऐतिहासिक माना जाता है। 

पाकिस्तान से था देव आनंद का नाता

देव आनंद हिंदी सिनेमा के उन तमाम फिल्मी कलाकारों में से एक थे, जिनका नाता पाकिस्तान से रहा था। दरअसल विभाजन से पहले देव साहब का जन्म पाकिस्तान के गुरदासपुर के शकरगढ़ में हुआ था, जो आज पाकिस्तान के नारोवाल में आता है। इतना ही नहीं लौहार के डिग्री कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई भी की थी। विभाजन से पहले ही वह पढ़ाई के लिए पाकिस्तान का घर छोड़ भारत आए गए और बॉलीवुड के सुपरस्टार बने।

यह भी पढ़ें- जिमी शेरगिल से लेकर सिद्धार्थ तक, Operation Safed Sagar में रियल लाइफ 'हीरोज' बने ये कलाकार