विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नफरत बनी रहे...' Operation Safed Sagar में परवेज मुशर्रफ के किरदार में छाए मनु ऋषि चड्ढा, मिल रही हेट पर किया रिएक्ट

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:48 PM (GMT+05:30)

ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) में अपने किरदार परवेज मुशर्रफ के लिए दर्शकों से मिल रहे रिएक्शन पर मनु ऋषि चड्ढा ने रिएक्शन दिया है।

ऑपरेशन सफेद सागर में नजर आ रहे मनुऋषि चड्ढा

ऑपरेशन सफेद सागर में नजर आ रहे मनुऋषि चड्ढा

HighLights

  1. ऑपरेशन सफेद सागर में नजर आ रहे मनुऋषि चड्ढा

  2. परवेज मुशर्रफ के किरदार पर मिल रहे दर्शकों के रिएक्शन

  3. नवाजुद्दीन सिद्दिकी से मिली थी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनु ऋषि चड्ढा 'ऑपरेशन सफेद सागर' में जनरल परवेज मुशर्रफ के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को उस व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है, जिसकी वजह से 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। चड्ढा के अनुसार, इस किरदार को निभाने पर उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं; कुछ दर्शकों को यह पसंद आया, तो कुछ ने इसे नापसंद किया।

मिले-जुले रिएक्शन पर मनु ऋषि चड्ढा

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया और मेरे मैसेज बॉक्स में बहुत सारे DM (डायरेक्ट मैसेज) आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि वह मेरे रोल के लिए मुझे थप्पड़ मारना चाहता है और मेरे काम के लिए गले लगाना चाहता है। मैंने सोचा... प्लीज थप्पड़ मत मारना, क्योंकि अगर बाकी लोग भी ऐसा ही महसूस करेंगे तो यह बहुत ज्यादा हो जाएगा (हंसते हुए)। मुझे लगता है कि नफरत भी प्यार ही है, जिसका मतलब है कि काम को सराहा गया'।

Manu (1)

यह भी पढ़ें- कारगिल में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर IAF ने पाकिस्तान को चखाया था हार का स्वाद, ऑपरेशन सफेद सागर की पूरी कहानी

किरदार के लिए मिली नफरत

मनु ऋषि चड्ढा (Manu Rishi Chadha) मानते हैं कि उन्हें शुरू से ही पता था कि यह ऐसा रोल नहीं है जिससे उन्हें प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे एक कॉमन मैसेज मिल रहा है- मनु भाई, जितनी नफरत (मुशर्रफ के लिए) थी, वह दोगुनी हो गई है, लेकिन आपसे प्यार हो गया है! मैं चाहता हूं कि वह नफरत बनी रहे'।

मुशर्रफ का किरदार नहीं था आसान

मुशर्रफ के किरदार में ढलना आसान काम नहीं था, और उन्होंने जानबूझकर उस व्यक्ति के असली फुटेज पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने से परहेज किया। उन्होंने बताया, 'मैंने बस 1-2 वीडियो देखे, लेकिन फिर मैंने तय किया कि और नहीं देखूंगा, वरना यह मजाकिया या बनावटी लगने लगेगा'।

Manu (2)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिली सलाह

इस रोल की तैयारी के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं, 'मैं सोच रहा था कि तैयारी कैसे करूं, तभी मुझे नवाज (Nawazuddin Siddiqui) का मैसेज आया कि चलो लंच पर मिलते हैं। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने फिल्म में (सआदत हसन) मंटो का रोल कैसे किया था, तो उन्होंने बताया कि उनकी फोटो और काम के अलावा कोई और रेफरेंस नहीं था, इसलिए उन्होंने उनके इंसानी पहलू पर काम किया- चाहे वह सही हो या गलत! इसलिए, मैंने तय किया कि मैं बस अपने डायरेक्टर और क्रिएटर्स के विजन को ही फॉलो करूंगा'।

खुद को मुशर्रफ मान रहे थे मनुऋषि

जहां टीम ने उनके शारीरिक रूप-रंग को बिल्कुल वैसा दिखाने पर ध्यान दिया, वहीं उनके व्यक्तित्व (पर्सोना) को पूरी तरह से उन पर ही छोड़ दिया। उन्होंने बताया, 'कहीं नकल न हो जाए – यह डर भी था और जिम्मेदारी भी! एक भारतीय के तौर पर मैं उनसे नफरत कर सकता हूं, लेकिन एक एक्टर के तौर पर नहीं! मेरा तरीका यह था कि यूनिफॉर्म पहनने के बाद मैं उसके और पाकिस्तान के प्रति ईमानदार रहूं। मैंने यह मानना शुरू कर दिया कि मैं मुशर्रफ हूं, जो अपने देश, (भारत के लिए) अपनी जबरदस्त नफरत और अपने मिशन के प्रति बहुत वफादार और ईमानदार है। मेरी घबराहट वाली एनर्जी ने मुझे फोकस करने में मदद की'।

Manu (4)

'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, मनुऋषि चड्ढा, विनय पाठक, दिया मिर्जा जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह सीरीज कारगिल वॉर के दौरान वायुसेना के योगदान को दिखाती है।

यह भी पढ़ें- 56 साल पुरानी Manoj Kumar की फिल्म करवाती है देश पर गर्व, 'गदर' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने दुनियाभर में फहराया परचम