विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिमी शेरगिल से लेकर सिद्धार्थ तक, Operation Safed Sagar में रियल लाइफ 'हीरोज' बने ये कलाकार

Updated: Thu, 13 Aug 2026 11:58 AM (IST)

वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में किस अभिनेता ने कौन सा रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले किया है, आइए जानते हैं।

ऑपरेशन सफेद सागर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ऑपरेशन सफेद सागर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर 

  2. ओटीटी पर आई देशभक्ति वाली सीरीज

  3. सीरीज में दिखी इन रियल लाइफ हीरोज की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। इस सीरीज में भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में हुई कारगिल युद्ध की कहानी दिखाया गया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के वीर जवानों ने अहम भूमिका अदा की थी। 

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं, वह रियल लाइफ के वो कौन से हीरोज रहे, जिनका किरदार सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) में जिम्मी शेरगिल से लेकर सिद्धार्थ जैसे कलाकारों ने निभाया है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

ऑपरेशन सफेद सागर कास्ट और कैरेक्टर की डिटेल्स

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर की चर्चा इस वक्त काफी हो रही है। देशभक्ति थीम की सीरीज वाली इस सीरीज ने अपनी कहानी से सबका दिल जीता है। खासतौर पर इसकी कास्ट और कैरेक्टर्स को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं, जो इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें- कौन थे राजपाल सिंह धालीवाल? Netflix की Operation Safed Sagar में अभय वर्मा ने निभाया जांबाज पायलट का किरदार

operation safed sagar cast vs real (1)

  • सिद्धार्थ (Siddharth)- स्कवॉड्रन लीडर अजय आहूजा

  • जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill)- गोल्डन एरोस के कमांडर औरएयर चीफ मार्शल बने बी.एस. धनोआ 

  • अभय वर्मा (Abhay Verma)- विंंग कमांडर आर.एस. धालीवाल

  • आदिल हुसैन (Adil Hussain)- एयर मार्शल विनोद पाटनी (वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) 

  • मिहिर आहूजा (Mihir Ahuja)- फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी

  • अर्णव भसीन (Arnav Bhasin)- फ्लाइंग ऑफिसर अमित गुप्ता

इस तरह के तमाम रियल लाइफ हस्तियों के किरदार को वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में अलग-अलग कलाकारों ने निभाया है। मालूम हो कि कारगिल युद्ध के दौरान थल सेना के अलावा भारतीय वायुसेना का योगदान भी अहम रहा था, जिसने टाइगर हिल पर कब्जा पाने के दुश्मन देश पाकिस्तान के मनसूबों पर पानी फेर दिया था। इंडियन एयरफोर्स ने इस मिशन को कैसे अंजाम दिया, उसकी कहानी आपको ऑपरेशन सफेद सागर में देखने को मिलेगी। 

नेटफ्लिक्स पर छाई ऑपरेशन सफेद सागर

7 अगस्त को ऑपरेशन सफेद सागर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। तब से लेकर अब तर ये सीरीज फैंस की फेवरेट बनी हुई है। आलम ये है कि अब ऑपरेशन सफेद सागर नेटफ्लिक्स पर फिलहाल नंबर-1 वेब सीरीज के तौर पर इंडिया में ट्रेंड कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर 6 एपिसोड वाली सीरीज ने जमाया कब्जा, ओटीटी पर आते ही बन गई नंबर-1