Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Operation Safed Sagar Review: कारगिल युद्ध में वायुसेना के शौर्य की दास्तां, क्या दिल छू पाई जिम्मी-सिद्धार्थ की सीरीज?

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:10 PM (IST)

    जिम्मी शेरगिल, सिद्धार्थ, दिया मिर्जा स्टारर ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। यहां पढ़ें ...और पढ़ें

    'ऑपरेशन सफेद सागर' वेब सीरीज रिव्यू

    'ऑपरेशन सफेद सागर' वेब सीरीज रिव्यू 

    HighLights

    1. 'ऑपरेशन सफेद सागर' वेब सीरीज रिव्यू 

    2. कैसी है कारगिल युद्ध की अनसुनी कहानी?

    3. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ऑपरेशन सफेद सागर 

    एकता गुप्ता, नई दिल्ली। कारगिल युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली उन बड़ी जंगों में शामिल है जिसमें कई सैनिकों ने अपनी जान गंवाकर देश की रक्षा की और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। 1999 में होने वाली इस जंग पर वैसे तो बड़े पर्दे पर कई कहानियां दिखाई गई हैं लेकिन इस जंग में थलसेना के साथ-साथ वायुसेना का क्या योगदान था, इसकी अनसुनी कहानी लेकर आई है नेटफ्लिक्स (Netflix) की नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)।

    क्या है इसकी कहानी? वायुसेना ने किस तरह कारगिल युद्ध की विजय की राह आसान की? किस तरह देश के नौजवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकार पड़ोसी मुल्क को जवाब दिया? और क्या सीरीज इस कहानी को स्क्रीन पर भलीभांती उतार पाई? पढ़ें इस रिव्यू में-

    यह भी पढ़ें- Musafir Cafe के फैंस के लिए गुड न्यूज! अगले सीजन में सुधा के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताएगा चंदर?

    कहानी

    सीरीज की कहानी वायुसेना (Air Force) के स्क्वाड्रन गोल्डन एरोज की है जिन्होंने कारगिल की जंग (Kargil War) में बेहद मुश्किल ऑपरेशन सफेद सागर के तहत काम करते हुए भारतीय थलसेना का साथ दिया था। विग कमांडर धनोना (Jimmy Shergill) के नेतृ्त्व में स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा (Siddharth), आरएस धालीवाल (Abhay Verma), सैंगी (Taaruk Raina) जैसे जवानों ने लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर दुश्मनों के कई ठिकानों का खात्मा किया और कारगिल की विजय में कभी ना भूलने वाला योगदान दिया।

    Safed Sagar (5)

    ऑपरेशन सफेद सागर रिव्यू (Operation Safed Sagar Review)

    ऑपरेशन सफेद सागर की सबसे खास बात है इसकी अनसुनी कहानी। कारगिल युद्ध के बारे में अब तक ज्यादातर हमने थलसेना के योगदान और शहीदों की कहानियां सुनी हैं वहीं इसे लेकर कई बेहतरीन फिल्में जैसे शेरशाह, एलओसी बनी हैं, लेकिन इस युद्ध में वायुसेना के योगदान पर कम कहानियां सुनी गई हैं। सीरीज बहुत बारिकी और इमोशन के साथ इस युद्ध में जांबाजी से लड़ने वाले वायुसेना के जवानों की कहानी बताती है।

    खबरें और भी

    Safed Sagar (2)

    दिलचस्प बात ये है कि सीरीज के क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव भी वायुसेना में अपनी सेवा दे चुके हैं और इसीलिए इस सीरीज में इतने करीब से जवानों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को देखा जा सकता है। यही कारण है कि सीरीज में कोई एक बड़ा हीरो नहीं बल्कि हर एक जवान की अपनी एक कहानी है।

    डायरेक्टर ओनी सेन ने कहानी को बेहद सरल तरीके से पर्दे पर उतारा है। आपको अन्य देशभक्ति फिल्मों या सीरीज की तरह इसमें शोर शराबा नहीं मिलेगा लेकिन एक फौजी के अंदर चल रहे निजी और प्रोफेशनल जीवन की जंग को अच्छे से महसूस कर पाएंगे। सीरीज में दर्शक, टीम के अंदर सीनियर और जूनियर के बीच थोड़े मतभेद, जंग के बीच निजी जिंदगी की उथल-पुथल और पड़ोसी देश में फंस जाने पर जवान के होने वाला बर्ताव ये सब चीजें बारीकी से देख सकेंगे।

    Safed Sagar (9)

    इसके अलावा सीरीज में दिखाए गए रियल लाइफ फुटेज भी कहानी में एक रियल इमोशन जोड़ते हैं।

    एक्टिंग/डायरेक्शन

    सीरीज की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों की सधी हुई एक्टिंग और स्टोरीटेलिंग है। जिम्मी शेरगिल, सिद्धार्थ सीरीज के सबसे चमकते सितारे बनकर उभरे हैं। वहीं अभय देओल, तारुक रैना, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, मनुऋषि चड्ढा ने अपने-अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

    Safed Sagar (3)

    वहीं एक्ट्रेसेस की बात करें तो दिया मिर्जा, अमृता बागची और प्राजक्ता कोली को ज्यादा स्क्रीनटाइम ना मिलने के बावजूद उन्होंने अच्छा काम किया है।

    क्या है कमी?

    सीरीज की कास्टिंग ही इसकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी बनकर उभरी है। सीरीज में कई हीरो होने की वजह से सभी की कहानी को पूरी तरह दिखाना कम पॉसिबल होता है और इसी वजह से मुख्य कहानी से जुड़ाव थोड़ा डगमगाता है।

    Safed Sagar (6)

    इसके अलावा 6 एपिसोड्स का रनिंग टाइम काफी लंबा है इस वजह से कहानी थोड़ी धीमी लग सकती है। दो एपिसोड के बाद सीरीज का फ्लो बनता है। युद्ध की तैयारी में दी जाने वाली ट्रेनिंग को कम वक्त में भी दिखाया जा सकता था।

    देशभक्ति सीरीज में दर्शक कुछ यादगार डायलॉग, म्यूजिक और गानों की उम्मीद करते हैं, सीरीज में इनकी कमी खलती है।

    क्यों देखें ऑपरेशन सफेद सागर?

    देशभक्ति फिल्में या सीरीज पसंद करने वाले और थोड़े पेशेंस के साथ कहानी के साथ चलने वाले दर्शकों के लिए ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) देखने लायक सीरीज है।

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को होगी मनोरंजन की बारिश , थिएटर्स- OTT पर 10 सीरीज-फिल्में करेंगी जबरदस्त धमाका