Musafir Cafe के फैंस के लिए गुड न्यूज! अगले सीजन में सुधा के साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताएगा चंदर?
नेटफ्लिक्स सीरीज 'मुसाफिर कैफे' के दर्शक लंबे समय से सुधा और चंदर की कहानी के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे थे। अब इसको लेकर एक खुशखबरी सुनने में आ रही ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक बहुत ही खूबसूरत और सॉफ्ट स्टोरी रिलीज हुई थी नाम था मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)। इस सीरीज में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) लीड रोल में नजर आए। सीरीज की कहानी दिव्य प्रकाश दूबे की इसी नाम से आई किताब मुसाफिर कैफे से प्रेरित है।
सीरीज में सुधा, चंदर और प्रीति की कहानी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया और वो लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली मेकर्स ने एक दिल खुश कर देने वाला अनाउंसमेंट के साथ सभी को तगड़ा सरप्राइज दिया है।
आगे बढ़ेगी सुधा और चंदर की कहानी?
पहले सीजन की कहानी एक इमोशनल मोड़ पर खत्म हुई थी और अब जानकारी के अनुसार मेकर्स इसके अगले सीजन को लेकर कुछ प्लान कर रहे हैं। जहां पिछली बार चंदर, सुधा और प्रीति की कहानी रुकी थी। वहीं से अब इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
-1785930829127.jpg)
मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक प्रेस नोट में बताया कि 'मुसाफिर कैफे' के दूसरे सीजन को मंज़ूरी मिल गई है। यह घोषणा पहले सीज़न के रिलज़ होने के कुछ ही दिनों बाद की गई है।
लंबे समय से थी फैंस की डिमांड
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड, तान्या बामी ने कहा, 'मुसाफिर कैफे ने हर जगह दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस शो को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है कि इसकी एंडिंग और आगे क्या होगा, इसके डायलॉग्स, किरदारों और म्यूजिक पर बहस चल रही है। जब रोमांस जॉनर को सही ढंग से पेश किया जाता है, तो यह लोगों के दिलों और बातचीत में ऐसी जगह बनाता है जो कोई और जॉनर नहीं बना पाता।'
'हम इस जॉनर को आगे बढ़ाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमने अपने मेंबर्स के लिए कॉमेडी जॉनर को आगे बढ़ाया था। और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन हमारी इस लिस्ट का एक अहम हिस्सा होगा। हम प्यार और चाहत की इस कहानी को उसके अगले रोमांचक पड़ाव पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।'
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज का आनंद आप आराम से घर बैठे ले सकते हैं। इसमें 8 एपिसोड्स हैं।
-1785930853051.jpg)