6 एपिसोड, एक साइको और दिमाग हिलाने वाला थ्रिल; OTT के बाद अब कोरिया में बनेगा भारतीय सीरीज का रीमेक!
OTT पर धमाल मचाने वाली एक सीरीज के कोरियन रीमेक को लेकर बातचीत चल रही है। साइबर क्राइम ड्रामा यह सीरीज भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला ...और पढ़ें

OTT के बाद अब कोरिया में धमाल मचाएगी ये सीरीज
HighLights
'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज का कोरियन रीमेक संभव
राजकुमार हिरानी की सीरीज को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
भारतीय साइबर क्राइम ड्रामा को वैश्विक पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म पर बीते दिनों में कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज आई हैं। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स तो ऐसे रहे, जिनको दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है। अब लीजिए हाल ही में एक सीरीज ने ओटीटी पर ऐसा तहलका मचाया कि अब इसके कोरिया में बनने की चर्चा शुरू हो गई है।
कोरिया में आएगा इस सीरीज का रीमेक?
जी हां, साइबर क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मेल दिखाने वाली' प्रीतम एंड पेड्रो' (Pritam and Pedro) वही सीरीज है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब खबर है कि JioHotstar पर आई इस सीरीज का इंटरनेशनल रीमेक बन सकता है। राजकुमार हिरानी द्वारा क्रिएट और प्रोड्यूस की गई और अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसके कोरियन रीमेक को लेकर शुरुआती स्तर पर बातचीत चल रही है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "राजकुमार हिरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद एक कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने इसके रीमेक राइट्स हासिल करने के लिए मेकर्स से संपर्क किया है। फिलहाल यह बातचीत शुरुआती दौर में है और दोनों पक्ष इस कहानी को कोरियन दर्शकों के लिए किस तरह ढाला जाए, इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।"
जल्द आ सकता है 'प्रीतम & पेड्रो' का कोरियाई रीमेक
हालांकि अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर है और आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन हां, चर्चा चल रही है कि कोरिया में इस सीरीज को पसंद किया गया है। यही वजह है कि इंटरनेशनल मार्केट अब इस सीरीज के रीमेक की बातचीत चल रही है। फिलहाल कोरियन रीमेक को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
खबरें और भी
अगर यह बातचीत आगे बढ़ती है, तो प्रीतम एंड पेड्रो उन भारतीय कहानियों में शामिल हो जाएगी, जिन्हें ग्लोबल स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
खैर यह सब दिखाता है कि दुनियाभर में भारतीय कहानियों को लेकर कितनी दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और डेब्यूटेंट वीर हिरानी स्टारर प्रीतम एंड पेड्रो एक दमदार साइबर क्राइम ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर और हैकर की कहानी है।
जहां पुलिस ऑफिसर पुराने ख्यालों का होता है, तो वहीं एक आज की जनरेशन का हैकर है। इसी कहानी को सीरीज में दिखाया गया है और सीरीज साइबर क्राइम की दुनिया का सच उजागर करती है।
यह भी पढ़ें- 4 सीजन 36 एपिसोड, पिछले 5 सालों से OTT पर जमाया कब्जा, अभी बाकी है पॉलिटिकल थ्रिलर की कहानी
यह भी पढ़ें- K-Drama फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 100 कोरियन ड्रामा की बाढ़