Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 सीजन 36 एपिसोड, पिछले 5 सालों से OTT पर जमाया कब्जा, अभी बाकी है पॉलिटिकल थ्रिलर की कहानी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    ओटीटी पर पिछले 5 सालों से दर्शकों की पहली पसंद बनी एक लोकप्रिय राजनीति ड्रामा सीरीज का नया सीजन अनाउंस हो गया है। ...और पढ़ें

    जल्द आएगा सीजन 5 (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    जल्द आएगा सीजन 5 (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. ओटीटी पर खूब देखी जाती है ये सीरीज

    2. सीरीज के पिछले चार सीजन रहे हैं सुपरहिट

    3. पांचवे सीजन का हुआ आधिकारिक एलान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर एक ऐसी वेब सीरीज काफी लोकप्रिय है, जो पिछले 5 सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती आ रही है। पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर इसका जॉनर है और इसमें देश के एक बड़े प्रदेश की सियासी उठा-पटक की कहानी को दर्शाया गया है। 

    पांच सालों में अब तक इस सीरीज के 4 सीजन को स्ट्रीम किया जा चुका है, जिनमें मौजूद 36 एपिसोड रोमांच से भरपूर हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज के पांचवें सीजन का भी आधिकारिक एलान हुआ है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी सीरीज है-

    जल्द आएगा इस सीरीज का पांचवा सीजन

    ओटीटी पर वेब सीरीज के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खासतौर पर अगर उस सीरीज के पिछले सीजन हिट रहे हों। इस मामले में अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की लोकप्रिय वेब सीरीज महारानी का नाम भी शामिल होता है। हाल ही में महारानी सीजन 5 की आधिकारिक घोषणा खुद हुमा की तरफ से की गई है। 

    यह भी पढ़ें- बिहार की राजनीति को समझना है तो OTT पर भूलकर भी मिस न करें ये सीरीज, पलक झपकाने की भी नहीं मिलेगी फुर्सत

    MAHARANI5 (1)

    दरअसल कुछ दिन पहले हुमा कुरैशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पर महारानी 5 (Maharani 5) की पुष्टि की और बताया की इसके पांचवे सीजन की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। इसके बाद से महारानी 5 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है। 

    खबरें और भी

    MAHARANI5

    मालूम हो कि हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) की पेशकश है और इस आधार पर आने वाले समय में महारानी सीजन 5 को भी सोनी लिव पर ही ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो महारानी हिंदी सिनेमा की ओटीटी पर टॉप सीरीज में शुमार है। 

    अब तक आए 4 सीजन और 36 एपिसोड

    हुमा कुरैशी की महारानी सीरीज की शुरुआत साल 2021 में की गई थी। इस सीरीज में बिहार की राजनीति का खेल दिखाया गया है और महिला मुख्यमंत्री किरदार रानी भारती को केंद्र में रखा गया है। इस सीरीज से ही हुमा को सिनेमा जगत में असली पहचान मिली है। महारानी के सीजन और एपिसोड डिटेल्स 

    महारानी 1- 10 एपिसोड (2021)

    महारानी 2- 10 एपिसोड (2022)

    महारानी 3- 8 एपिसोड (2024)

    महारानी 4- 8 एपिसोड (2025)

    यह भी पढ़ें- Huma Qureshi को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए मिली थी ऋचा चड्ढा से भी कम फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश