Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Musafir Cafe के बाद 2027 की सबसे बढ़ी एक्शन एंटरटेनर में हुई विक्रांत मैसी की एंट्री, 'सिंघम' से होगा मुकाबला?

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:56 PM (GMT+05:30)

    अजय देवगन की आगामी एक्शन फिल्म 'चौहान' में विक्रांत मैसी की एंट्री हो गई है, जहां वह एक ग्रे किरदार में नजर आएंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने, अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'चौहान' (Chauhaan) का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने एक टीजर भी रिलीज किया था जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था।

    एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

    नीरज यादव के निर्देशन में बनने वाली इस एक्शन फिल्म के बारे में अजय देवगन क्या रोल निभाएंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, वहीं बाकी कास्ट के बारे में जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। फिल्म के टाइटल को लेकर पहले ही बवाल चल रहा है। अब, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने अजय देवगन की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक अहम रोल के लिए विक्रांत मैसी को साइन किया है।

    Ajay (30)

    अजय देवगन के साथ होगा फेस ऑफ

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, विक्रांत इस फिल्म में एक ग्रे किरदार निभाएंगे और उन्हें इस फिल्म में पहले कभी न देखे गए अंदाज में देखा जाएगा। एंटरटेनमेंट पोर्टल को एक सूत्र ने बताया,'विक्रांत मैसी सच्ची घटनाओं पर आधारित इस एक्शन थ्रिलर में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। वह एक ग्रे शेड वाला किरदार निभा रहे हैं और अजय देवगन के साथ उनका टकराव 'चौहान' फिल्म की मुख्य हाइलाइट्स में से एक होगा।'

    Ajay (31)

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विक्रांत मैसी को चौहान की स्क्रिप्ट काफी ज्यादा पसंद आई और वो इस रोल के लिए तुरंत तैयार हो गए। सूत्र ने कहा,'अजय और विक्रांत को एक ही फिल्म में देखना, अलग-अलग पीढ़ियों के दो पावरहाउस को देखने जैसा है। दर्शकों को मजा आने वाला है।'

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    'चौहान' की शूटिंग 2026 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। मेकर्स इसे 2027 में गांधी जयंती पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है और इसे 2027 की बड़ी एक्शन-एंटरटेनर फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'वो न होते तो आज मैं...', गुरु पूर्णिमा पर भावुक हुए Vikrant Massy; बॉलीवुड में इन्हें मानते हैं अपना टीचर

    यह भी पढ़ें- Musafir Cafe OTT Release: पहाड़ों वाली लव स्टोरी ला रहे हैं विक्रांत मैसी, कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?