Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Advance Booking: डबल डिजिट में कमाई करेगी शाहिद कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में हुआ धांसू कलेक्शन

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 10:01 PM (IST)

    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग में तेजी आई है। एक अनुमान के हिसाब से फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई

    2. ओपनिंग डे में होगी डबल डिजिट में कमाई

    3. किसी बड़ी फिल्म से नहीं होगा क्लैश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2'सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना रखा है। एक्टर्स इस समय जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग 14 जून को शुरू हुई थी और शुरुआत में आंकड़े बहुत अच्छे नहीं थे।

    कितना रहा एडवांस बुकिंग कलेक्शन?

    हालांकि, बुधवार से प्री-सेल्स में तेजी आई और सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, अब तक फिल्म के पहले दिन के लिए 1.20 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अभी ब्लॉक सीटों के बिना 4.12 करोड़ रुपये (ग्रॉस) है और ब्लॉक सीटों के साथ यह कलेक्शन 7.18 करोड़ रुपये (ग्रॉस) है।

    Cocktail (4)

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के संग मिलेगा डबल धमाका, श्रद्धा और राजकुमार की नई फिल्मों की दिखेगी पहली झलक

    एडवांस बुकिंग के हिसाब से अनुमान लगाएं तो उस हिसाब से 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर सकती है। यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इसे ऑन-द-स्पॉट बुकिंग के दौरान कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

    आसपास नहीं है कोई बड़ी रिलीज

    'कॉकटेल 2' के साथ एक सहूलियत ये हैं कि इसके साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, इसलिए बॉक्स ऑफ़िस पर इसका किसी दूसरी बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं है। इसके पास परफॉर्म करने के लिए पूरा हफ्ता है। अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होगी। यहां तक कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

    खबरें और भी

    Cocktail (3)

    हालांकि, 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' अपने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' को कड़ी टक्कर दे सकती है। इस हिसाब से यही अभी इसके रास्ते का कांटा भी है।

    साल 2012 में आया था सीक्वल

    'कॉकटेल 2'साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' के पहले पार्ट का स्पिरिचुअल सीक्वल है। पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे। दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: आ गया शाहिद कपूर, कृति सेनन की फिल्म का रिजल्ट, कैसा रहा एडवांस कलेक्शन?