Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगल को कॉकटेल 2 ने खेला कमाई का दंगल, शाहिद कपूर की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

    अभिनेता शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म कॉकटेल 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किए हुए और बंपर कमाई कर रही है। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कॉकटेल 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस कॉकटेल 2 का दबदबा

    2. शाहिद कपूर की फिल्म ने किया कमाल

    3. बंपर कलेक्शन कर रही है कॉकटेल 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाघरों में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद भी इस बॉलीवुड मूवी की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कॉकटेल 2 ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।

    इसका अंदाजा आप कॉकटेल 2 की रिलीज के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कॉकटेल 2 ने मंगलवार को कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

    कॉकटेल 2 की शानदार कमाई

    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 ने रिलीज के पहले दिन से बंपर कमाई का सिलसिला जारी रखा है, जो वीक डे में भी जारी है। अब तक इस मूवी में अपने शानदार कलेक्शन से हर किसी को प्रभावित किया है, जिसमें सबसे बड़ा हाथ कॉकटेल 2 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स का रहा है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worldwide Collection: आ गया रिजल्ट! मंडे को बदला 'कॉकटेल 2' की कमाई का गणित, हैरान कर देगा कलेक्शन

    cocktail 2 Trailer (1)

    वीकेंड बीतने के बाद भी फैंस के ऊपर पर कॉकटेल 2 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और भारी तादाद में लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। गौर किया जाए कॉकटेल 2 की रिलीज के पांचवे दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इस रोम-कॉम फिल्म करीब 7 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि बीते सोमवार की तुलना में अधिक है।

    cocktail 2 Trailer

    इसके साथ ही अब कॉकटेल 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंच गया है। कमाई के इस आंकड़े को देखकर ये कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर की इस मूवी ने सफलता की डगर पर चलना शुरू कर दिया है और जल्द ही ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेती हुई नजर आ सकती है।

    खबरें और भी

    जेन जी को पसंद आ रही कॉकटेल 2 की कहानी

    कॉकटेल 2 मॉर्डन डेज की लव स्टोरी है, जो फिलहाल जेन जी को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है जो कॉकटेल 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिख रही है। इस मूवी की कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं, जो साबित करते हैं कि मेकर्स ने इसे नए जमाने की यूथ को मद्देनजर रखते हुए लिखा है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box office Day 4: ऑडियंस के सिर चढ़ा 'कॉकेटल' का नशा, मंडे टेस्ट में अव्वल नंबर से पास हुई फिल्म