Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगले हफ्ते Cocktail 2 से मिलेगा बड़ा सरप्राइज, रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर किया एलान

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:02 PM (IST)

    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कॉकटेल 2 पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कॉकटेल 2 को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट

    2. रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट

    3. इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला सॉन्ग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल आ रहा है। निर्देशक होमी अदजानिया इस बार तीन कलाकारों की नई कहानी के तौर पर कॉकटेल 2 को लेकर आ रहे हैं। लंबे समय से कॉकटेल 2 की चर्चा चल रही है। 

    अब रश्मिका मंदाना की तरफ से अपनी इस अपमकिंग फिल्म के कुछ लेटेस्ट पोस्टर्स शेयर किए गए हैं। साथ ही बताया गया है कि मूवी का पहला गाना अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा। 

    कॉकटेल 2 का पहला गाना होगा रिलीज

    बुधवार को रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉकटेल 2 के दो नए पोस्टर्स को साझा किया है। जिसमें मूवी के अन्य स्टार्स शाहिद कपूर और कृति सेनन की झलक भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इंस्टा पोस्ट में रश्मिका ने इस बात की जानकारी दी है कि कॉकटेल 2 का पहला गाना जब तलक अगले सप्ताह 8 अप्रैल बुधवार को रिलीज कर दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 'धुरंधर 2' से शाहिद कपूर की फिल्म का खास कलेक्शन?

    cock

    इसके साथ ही अब कॉकटेल 2 को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं और फैंस इसके फर्स्ट सॉन्ग की रिलीज का इंतजार करने लगे हैं। इससे पहले कॉकटेल 2 के कुछ पोस्टर्स सामने आए,  जिनमें शाहिद, कृति और रश्मिका की सोलो झलक देखने को मिली थी। मालूम हो कि रोमांटिक लव ट्रायंगल मूवी के तौर कॉकटेल 2 के लिए सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर हैं। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    इससे पहले रणवीर सिंह स्टारर लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज के पहले दिन शाहिद कपूर स्टारर कॉकटेल 2 का फर्स्ट लुक टीजर मेकर्स की तरफ से थिएटर्स में रिलीज किया गया था, जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।

    कब रिलीज होगी कॉकटेल 2

    हाल ही में कॉकटेल 2 के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग का समापन हुआ और अब मेकर्स मूवी के पोस्ट प्रोडक्शन काम पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, मूवी की रिलीज डेट का एलान पहले ही किया जा चुका था, जिसके आधार पर 19 जून 2026 को कॉकटेल 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली और मुंबई के अलावा कॉकटेल 2 की शूटिंग विदेश में भी हुई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रश्मिका और विजय की तरह होती है इन दो मूलांक की केमिस्ट्री, बेस्ट फ्रेंड्स बनकर बिताते हैं जिंदगी