Cocktail 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 'धुरंधर 2' से शाहिद कपूर की फिल्म का खास कलेक्शन?
Cocktail 2 Release Date: शाहिद कपूर की आगामी फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। स्टार्स की पहली झलक के साथ टीजर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ...और पढ़ें

शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 से बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल की सीक्वल कॉकटेल 2 (Cocktail 2) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। होमी अदजानिया ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसकी पहली झलक शेयर करने के लिए बड़ा प्लान बनाया है।
कॉकटेल 2 को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बताने के साथ-साथ यह भी रिवील कर दिया है कि टीजर कब आएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म का कनेक्शन मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) से है।
कॉकटेल 2 के पोस्टर्स अनाउंस
शुक्रवार को शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉकटेल 2 का पोस्टर जारी किया है जिसमें वह ओपन रूफ गाड़ी में बैठे हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, "ज्यादा जानकारी के लिए आपको इस बुधवार को थिएटर जाना होगा।" रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अपने-अपने पोस्टर्स शेयर किए हैं। तीनों का ही लुक गाड़ी में सफर के दौरान का है।

कॉकटेल 2 जून के महीने में तापमान बढ़ाएगी। जून का महीना पहले ही बड़ी फिल्मों की रिलीज से बुक है। पहले 4 जून को यश की टॉक्सिक रिलीज होगी और फिर दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को बड़े पर्दे पर आएगी। इसके ठीक अगले हफ्ते यानी 19 जून को शाहिद की मूवी कॉकटेल 2 रिलीज होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 की रिलीज से पहले Shahid Kapoor और Rashmika के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
View this post on Instagram
धुरंधर 2 से कॉकटेल 2 का खास कनेक्शन?
कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही थी कि कॉकटेल 2 का टीजर आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब शाहिद ने अनाउंस किया है कि उनकी फिल्म का टीजर 18 मार्च को सिनेमाघरों में आ रहा है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म का पेड प्रीमियर आ रहा है। इससे लगता है कि कॉकटेल 2 का टीजर धुरंधर 2 के साथ आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 करेगी डबल धमाका, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर के साथ थिएटर्स में आएगा शाहिद कपूर की मूवी का टीजर