Dhurandhar 2 करेगी डबल धमाका, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर के साथ थिएटर्स में आएगा शाहिद कपूर की मूवी का टीजर
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिलीज के समय ऑडियंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। थिएटर्स में रणवीर सिंह के साथ-साथ शाहिद कपूर का धमाका होगा। ...और पढ़ें

धुरंधर के साथ आएगा शाहिद कपूर की फिल्म का टीजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 को लेकर बेताबी तेज है। आज फिल्म का ट्रेलर (Dhurandhar 2 Trailer) रिलीज हो रहा है और 12 दिन बाद यह स्पाई थ्रिलर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
धुरंधर की कामयाबी के बाद ऑडियंस पार्ट 2 देखने के लिए बेताब है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मगर इस बार धमाका डबल होने वाला है। दरअसल, सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म के साथ-साथ एक और फिल्म की झलक देखने को मिलेगी।
धुरंधर के साथ आएगा शाहिद कपूर की फिल्म का टीजर
जी हां, शाहिद कपूर की आगामी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का टीजर रिलीज होने वाला है और पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो यह टीजर 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियली अभी इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। धुरंधर के साथ कॉकटेल 2 का टीजर रिलीज होगा या नहीं, यह 19 मार्च को ही मालूम पड़ेगा।
कब रिलीज होगी शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2?
कॉकटेल 2 साल 2012 में रिलीज हुई हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में थे। अब सीक्वल में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म इसी साल सितंबर के महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। कॉकटेल 2 से पहले अभिनेता ओ'रोमियो में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Toxic के हटते ही Dhurandhar 2 की हुई बल्ले-बल्ले, एडवांस बुकिंग में कर डाली धांसू कमाई
आज आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
बात करें धुरंधर 2 की तो आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर पैन इंडियन फिल्म है जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।