Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toxic के हटते ही Dhurandhar 2 की हुई बल्ले-बल्ले, एडवांस बुकिंग में कर डाली धांसू कमाई

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 02:05 PM (IST)

    Dhurandhar 2 Advance Booking Collection: धुरंधर 2 द रिवेंज चंद दिनों में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही धुआंधार कलेक्शन क ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 ने एडवांस कलेक्शन में की तगड़ी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 ने एडवांस कलेक्शन में की तगड़ी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' का रास्ता साफ हो गया है। 'टॉक्सिक' के कदम पीछे हटते ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी कर रही है। 

    पहले धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक (Toxic Movie) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं। यह बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश था। माना जा रहा था कि दोनों ही फिल्में अच्छा कारोबार करेंगी, लेकिन असर पड़ेगा। मगर अब ऐसी नौबत नहीं आएगी।

    टॉक्सिक से हटते ही छाई धुरंधर 2

    दरअसल, टॉक्सिक की रिलीज डेट (Toxic Release Date Postponed) पोस्टपोन हो गई है। अब यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली है। इसका मतलब यह है कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रास्ता साफ हो गया है। अब यह फिल्म मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक से क्लैश नहीं करेगी। इसका असर अभी से दिखाई दे रहा है। फिल्म ने प्री-सेल्स में मोटी रकम कमा ली है।

    धुरंधर 2 का एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) शुरू हो गई है। धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग नॉर्थ अमेरिका में शुरू हो गई। वेंकी बॉक्स ऑफिस के ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फिल्म को प्रीमियर नाइट के लिए 472 जगहों पर 744 शोज मिले हैं, जहां रणवीर सिंह स्टारर मूवी के 14,399 टिकट्स बिक चुके हैं। अकेले ओपनिंग डे (पहले दिन) की एडवांस कमाई 3 लाख 30 हजार डॉलर (3.02 करोड़ रुपये) के आंकड़े को पार हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और Toxic के क्लैश पर 'महारानी' का आया रिएक्शन, बॉक्स ऑफिस मुकाबले पर क्या बोलीं हुमा कुरैशी?

    भारत में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी?

    धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग अभी सिर्फ USA में शुरू हुई है। भारत में अभी तक एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है। उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले टिकट्स विंडो पर धुरंधर 2 की टिकटें मिलनी शुरू हो जाएंगी। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर का दूसरा पार्ट है जिसमें रणवीर, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 4 घंटे लंबी होगी Dhurandhar: The Revenge? ट्रेलर रिलीज से पहले आया बड़ा अपडेट