Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 घंटे लंबी होगी Dhurandhar: The Revenge? ट्रेलर रिलीज से पहले आया बड़ा अपडेट

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:04 PM (GMT+05:30)

    फिल्म धुरंदर 2 को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इसके रन टाइम और ट्रेलर रिलीज से जुड़ी हुई है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 रन टाइम अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)ए

    धुरंधर 2 रन टाइम अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)ए

    HighLights

    1. धुरंधर 2 पर आया बड़ा अपडेट

    2. रन टाइम को लेकर जरूरी खबर

    3. इस दिन रिलीज होगी धुरंधर द रिवेंज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस साल की सबसे चर्चित मूवी में से एक है। धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मूवी से संबंधित तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब धुरंधर द रिवेंज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि ये स्पाई थ्रिलर करीब 4 घंटे लंबे होनी वाली है। 

    इसके अलावा धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए फिल्म से जुड़ी इन ताजा जानकारियों को विस्तार से जानते हैं। 

    4 घंटे की होगी धुरंधर 2

    कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि धुरंधर द रिवेंज को सेंसर बोर्ड की तरफ से पास कर दिया गया है और मूवी का रन टाइम पहले पार्ट से कम 3 घंटे 28 मिनट के आस-पास रखा गया है। लेकिन अब इसमें बदलाव की जानकारी सामने आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर पार्ट 2 करीब 3 घंटे 55 मिनट की हो सकती है और इस तरह से सिनेमाघरों में आपको 4 घंटे तक भरपूर मनोरंजन मिल सकता है। 

    यह भी पढ़ें- 'ये कैसी प्रोपेगेंडा फिल्म...', Dhurandhar देखकर बोले Shatrughan Sinha; फिल्म को लेकर कहा कुछ ऐसा

    dhurandhar2-1771496625961

    हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। ये तो फिल्म की रिलीज के दौरान ही पता लगेगा कि धुरंधर द रिवेंज कितने लंबे रन टाइम की मूवी होगी। लेकिन इतना तय है कि धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जो क्रेज नजर आ रहा हो, उससे ये कन्फर्म है कि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिलती हुई नजर आएगी। 

    dhurandhar the revenge

    गौर किया जाए धुरंधर 2 की रिलीज डेट की तरफ तो इस मूवी को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार ये फिल्म हिंदी के अलावा पैन-इंडिया रिलीज के तौर पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

    खबरें और भी

    कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

    माना जा रहा था कि धुरंधर पार्ट 2 का ट्रेलर होली के खास अवसर पर मेकर्स की तरफ से 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस मामले पर ताजा अपडेट देते हुए बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- 'मैं फोकस नहीं कर पा रही...' Dhurandhar 2 देखने के बाद कैसा था Yami Gautam का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने सुनाया रिव्यू