Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रूज पर Nora Fatehi का ऐसा डांस देख चकराया नेटिजंस का दिमाग, बोले- 'ये पक्का पागल है'

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 02:02 PM (IST)

    Nora Fatehi Dance Video नोरा फतेही अपने कमाल के डांस के लिए काफी जानी जाती हैं लेकिन इसको लेकर कई बार अदाकारा को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। ...और पढ़ें

    डांस वीडियो की वजह से ट्रोल हुईं नोरा फतेही (Photo Credit-Instagram)
    डांस वीडियो की वजह से ट्रोल हुईं नोरा फतेही (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. नोरा फतेही ने शेयर किया लेटेस्ट डांस वीडियो
    2. दोस्तों के साथ एक्ट्रेस ने किया क्रेजी का डांस
    3. सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nora Fatehi Troll For Dance Video: नोरा फतेही इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं, जो अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। मौजूदा समय में नोरा का नाम उनकी आने वाली फिल्म क्रैक को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जो कुछ दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    इससे पहले सोशल मीडिया पर नोरा का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वह क्रूज पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रेजी डांस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब नोरा फतेही को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

    डांस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं नोरा फतेही

    बीते 6 फरवरी को नोरा फतेही ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसको लेकर नोरा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रूज पर एक छोटी सी पार्टी रखी। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो अब अदाकारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह बेहतरीन डांस करती दिख रही हैं।

    लेकिन शायद यूजर्स को नोरा फतेही का ये डांस रास नहीं आया है और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर्स ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट कर लिखा है- यार ये सच में पागल हो गई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    दूसरे यूजर्स ने कहा है- क्या इस साल भी उन्होंने अपना बर्थडे क्रूज पर मनाया है,  हद है यार। इस तरह से तमाम लोग नोरा फतेही को खरी-खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि बीते साल भी नोरा ने क्रूज पर ही बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 

    'क्रैक' में दिखेंगे नोरा फतेही

    अमूनन अपने करियर में नोरा फतेही को सिर्फ एक डांस क्वीन के तौर पर जाना जाता है। लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में अभी भी नोरा खुद को स्थापित करने में लगी हुई हैं।

    गौर करें उनकी अगली फिल्म की तरफ तो आने वाले समय में नोरा फतेही एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक में नजर आएंगी। ये मूवी 23 फरवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 

    ये भी पढ़ें- Crakk: अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की दुश्मनी से मचेगी तबाही, 'क्रैक' के धांसू पोस्टर ने तेज की धड़कनें