विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govinda की राह पर चलेंगीं कृति सेनन? फिल्मों के बाद राजनीति ज्वाइन करने पर दिया ये बयान

Published: Thu, 28 Mar 2024 11:59 PM (IST)

2024 लोकसभा चुनाव में कई फिल्मी सितारे चुनाव के मैदान में नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में गुरुवार को ...और पढ़ें

गोविंदा की राह पर चलेंगी कृति सेनन? (X Image)
गोविंदा की राह पर चलेंगी कृति सेनन? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म क्रू को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस जोर- शोर से प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार इवेंट में शामिल हो रही हैं। इस बीच एक समारोह में उन्होंने राजनीति ज्वाइन करने के सवाल पर रिएक्ट किया।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद कई सितारे अब तक चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। गुरुवार को गोविंदा ने भी एकनाथ शिंदे की सरकार शिव सेना ज्वाइन कर ली। ऐसे में कृति सेनन से भी पॉलिटिक्स को लेकर उनकी राय पूछी गई।

यह भी पढ़ें- Crew: करीना, कृति और तब्बू की 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, 75 से भी ज्यादा देशों में हो रही रिलीज

क्या राजनीति में आएंगी कृति ?

कृति सेनन से गोविंदा को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो भी उनके नक्शे कदम पर चलकर राजनीति का हिस्सा बनेंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने कहा कि उनका फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। वो तब तक कुछ भी नया नहीं करेंगी, जब उनके अंदर से उस काम को करने के लिए आवाज न आए।

क्या बोली कृति सेनन ?

कृति सेनन ने कहा, "मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। मैं कभी नहीं सोचता कि मैं ये या वो करूंगी। जब तक कि ये अंदर से नहीं आता है और जब तक मैं इसके बारे में बहुत पैशनेट नहीं होती हूं। अगर किसी दिन, मेरे दिल में ये आता है कि मैं कुछ और करना चाहती हूं, हो सकता है फिर करूं।"

कंगना रनोट को मिला बीजेपी का टिकट

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "इंसान को समय-समय पर गियर बदलते रहना चाहिए और खुद को वो काम करने के लिए चुनौती देनी चाहिए जो उसने पहले नहीं किया हो।" गोविंदा के अलावा साल 2024 लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट भी इलेक्शन लड़ने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: लोकसभा टिकट मिलने के बाद कंगना रनोट ने जमकर मनाई होली, चुनाव लड़ने से पहले कही ये बात

रामायण के राम लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में कंगना रनोट को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। उनके साथ ही बीजेपी ने टीवी धारावाहिक रामायण के राम अरुण गोविल को भी पार्टी का टिकट दिया है। अभिनेता मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।