विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew: करीना, कृति और तब्बू की 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, 75 से भी ज्यादा देशों में हो रही रिलीज

Published: Thu, 28 Mar 2024 09:04 PM (IST)

वीरे दी वेडिंग के बाद रिया कपूर अब फिल्म क्रू लेकर आ रही हैं। फिल्म में करीना कपूर कृति सेनन ...और पढ़ें

'द क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, (X Image)
'द क्रू' बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर, कृति सेन और तब्बू की 'क्रू' धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म बस कुछ घंटों में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि फिल्म भारत के अलावा 75 से भी ज्यादा देशों में रिलीज होने जा रहा है। इसके साथ ही ओवरसीज फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तगड़ी हो रही है।

'क्रू' फीमेल ओरिएंटेड फिल्म होने है। जिसमें करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू का नजाकत से भर तेज तर्रार अवतार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Crew Box Office Prediction: करीना-तब्बू की ''क्रू'' करेगी धमाल या होगा हाल-बेहाल, पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?

विदेश में बजेगा 'क्रू' का डंका

'क्रू' ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था। इसके बाद फिल्म के गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर भी स्मूथ लैंडिंग करने की ओर इशारा कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की है। भारत के साथ- साथ 'क्रू' विदेशों में छप्परफाड़ कमाई करने वाली है।

75 से भी ज्यादा देशों में मिले स्क्रीन्स

'क्रू' 75 से भी ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है, इसके साथ ही फिल्म को 1100 से भी ज्यादा लोकेशन पर 1400 से ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। गुरुवार से यूएसए, कनाडा और खाड़ी देशों में पेड प्रीमियर भी स्टार्ट हो जाएंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' के जबरदस्त एडवांस बुकिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Crew Advance Booking: खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुई करीना- कृति और तब्बू स्टारर 'क्रू' की एडवांस बुकिंग

कब रिलीज होगी फिल्म ?

करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म 'क्रू' को रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। 'क्रू' में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के साथ दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी शामिल हैं। फिल्म कॉमेडी के तड़के के साथ एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्षों और आने वाली परेशानियों के बारे बात करती है। 'क्रू' में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू ने एयर होस्टेस का रोल निभाया है। फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।